एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि महम सीआईए को सूचना मिली कि जनता कॉलोनी निवासी कृत हथियार सप्लाई का काम करता है। फिलहाल झज्जर रोड परद कन्हेली फ्लाईओवर के पास मौजूद है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पीठू बैग सहित काबू किया। तलाशी के दौरान बैग से पिस्तौल व 8 कारतूस बरामद किए। एक पिस्तौल मेड इन चाइना व दूसरी मेड इन कंट्री है।विज्ञापनपूछताछ में आरोपी कृत ने पुलिस को बताया कि उसने ऑनलाइन गेम खेलने की आदत है। इसमें वह काफी पैसा हार गया विदेश में बैठे हैंडलर ने कहा कि उसका सारा कर्ज वह उतार देगा। उसे केवल बताई गई जगह से हथियार उठाकर दूसरी जगह रखकर आना है। उसे केवल उससे बात करनी है और किसी से नहीं। कभी मिलना तक नहीं है। आरोपी पिछले डेढ़ माह में 20 के करीब हथियार डिलीवर कर चुका था। अबकी बार पुलिस की गिरफ्त में आ गया।विज्ञापनपुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो चौंकाने वाले खुलासे से हैरान हो गई। उसके माता-पिता से पूछताछ की। सरकारी विभाग में नौकरी कर रही मां ने बताया कि उनका बेटा बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ता है। नहीं पता था कि वह हथियार भी सप्लाई करता है।अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। पिछले साल जून माह तक 66 केस आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर 76 हथियार व 106 कारतूस बरामद किए गए थे। अब 2026 में जब तक 68 एफआईआर दर्ज कर 125 हथियार व 154 कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस उन लोगों पर भी कड़ी निगाह रख रही है तो आरोपियों की जमानत लेते हैं। जमानती तो आरोपियों के साथ गिरोह में शामिल तो नहीं हैं।
विदेश में हैंडलर को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में भारतीय व्यक्ति गिरफ्तार
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.