Achira News Logo
Achira News

विधानसभा चुनावः केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन

DNA Hindi
विधानसभा चुनावः केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन
Full News
Share:

4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन हुआ है. पुडुचेरी और असम में सरकार नहीं बदली है. जिन तीन राज्यों में सरकारें बदली हैं, वहां सत्ताधारी दल ने अपनी कई सीटें गंवाई हैं. इसका असर इन राज्यों के आगामी राज्यसभा चुनाव पर पड़ सकता है. चलिए जानते हैं कि इन नतीजों से राज्यसभा की तस्वीर कैसे बदलेगी. ये भी पढ़ेंःकैसे तय होता है बहुमत का आंकड़ा? ये फॉर्मूला जान लेंगे, तो कभी नहीं होंगे कन्फ्यूज़ LATEST Attention passengers! Mumbai train services to be affected b GST 2.0 boosts big Navratri sales for Hyundai, Maruti Suzuki Kartik Aaryan makes HUGE investment in Mumbai, buys property PM Modi dials Russian PM Putin over Ukraine strategy amid Tr BAD news for India Pharma, US President Donald Trump slaps 1 Attention passengers! Mumbai train services to be affected b GST 2.0 boosts big Navratri sales for Hyundai, Maruti Suzuki Kartik Aaryan makes HUGE investment in Mumbai, buys property PM Modi dials Russian PM Putin over Ukraine strategy amid Tr BAD news for India Pharma, US President Donald Trump slaps 1 केरल में 2027, 2028 और 2030 में राज्यसभा चुनाव होने हैं. तीनों साल तीन-तीन राज्यसभा सांसद रिटायर हो रहे हैं. केरल राज्यसभा चुनाव में एक सीट के लिए 36 वोट की ज़रूरत होगी. UDF के पास 102 सीटें हैं. LDF के पास 35 सीट. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF के तीन-तीन सांसद तीनों साल चुने जाएंगे. कांग्रेस UDF की सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में संभावना है कि 2030 तक वो राज्यसभा में केरल से अपने 4 से 5 सांसद भेज सकती है. अन्य सांसद UDF के अन्य सहयोगी दलों से भेजे जाएंगे. साल 2028 में तमिलनाडु के 6 राज्यसभा सांसद रिटायर होंगे. इनमें से एक कांग्रेस, तीन DMK और 2 AIADMK कोटे से राज्यसभा गए हैं. 2028 में एक सीट के लिए 34 वोट की ज़रूरत होगी.TVK के पास 108 सीटेंहैं, वह तीन सीटों के साथ राज्यसभा में जा सकती है. AIADMK की एक सीट कम हो सकती है. DMK अपनी एक सीट बचा सकती है, वहीं एक सीट के लिए DMK और TVK को समझौता करना पड़ सकता है. 2028 के बाद तमिलनाडु में राज्यसभा चुनाव 2031 के विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे. पश्चिम बंगाल में 2029 से 2032 तक सभी 16 सीटों पर चुनाव होंगे. बंगाल के 16 में 13 राज्यसभा सीटों पर TMC के सांसद हैं. वहीं, केवल 3 सीटों पर बीजेपी ने अपने सांसद राज्यसभा भेजे हैं. 2029 के राज्यसभा चुनाव में 6 सीटों पर चुनाव होंगे, एक सीट के लिए 43 वोटों की ज़रूरत होगी. TMC अपनी एक राज्यसभा सीट आसानी से बचा लेगी, वहीं बीजेपी चार सीटें कम्फर्टेबली जीत लेगी. बची एक सीट के लिए दोनों को जोड़-तोड़ भिड़ाने की ज़रूरत पड़ेगी क्योंकि उस सीट के लिए दोनों के पास पूरे 43 वोट नहीं हैं. यही स्थिति 2030 के राज्यसभा चुनाव में भी होगी. बंगाल में 2032 का राज्यसभा चुनाव अगले विधानसभा चुनाव के बाद होगा. असम की बात करें तो 2028 के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी अपनी दोनों सीट बचा लेगी. वहीं, 2027 के पुडुचेरी राज्यसभा चुनाव में भी बीजेपी अपनी एक सीट बचा लेगी.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: DNA Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

विधानसभा चुनावः केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन | Achira News