अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। विधानसभा में 7 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई। इसमें सत्र की कार्यवाही को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।सत्र से पहले आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी परखने के लिए विधानसभा परिसर में दिल्ली पुलिस ने व्यापक मॉक ड्रिल भी की। अधिकारियों ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान करीब 130 पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ जवान तैनात रहेंगे।विज्ञापनसुरक्षा बढ़ाने के लिए परिसर की परिधि पर व्यू कटर लगाए जाएंगे। सभी प्रवेश द्वारों पर हाइड्रोलिक रोड ब्लॉकर लगाए जा रहे हैं। प्रवेश नियंत्रण प्रणाली मजबूत की गई है और संशोधित व्यवस्था के तहत प्रवेश केवल गेट नंबर-1 से ही होगा। अन्य गेट नियंत्रित रहेंगे। अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मानसून सत्र के लिए विधानसभा पूरी तरह तैयार है और सभी एजेंसियां पूरे सत्र आपसी समन्वय से काम करें।विज्ञापनदिल्ली पुलिस का समर्पित कार्यालय भी बनाया जाएगासुरक्षा समन्वय के लिए विधानसभा में एसीपी स्तर के अधिकारी की स्थायी तैनाती और दिल्ली पुलिस का समर्पित कार्यालय भी बनाया जाएगा। सीआरपीएफ की क्विक रिस्पॉन्स टीम पहले से तैनात कर दी गई है। बैठक में निगरानी, संचार, आगंतुक प्रबंधन, तलाशी, यातायात, चिकित्सा और अग्निशमन जैसी आपात व्यवस्थाओं की भी समीक्षा हुई।
विधानसभा ने सुरक्षा उपायों के साथ मानसून सत्र की तैयारी की
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.