Achira News Logo
Achira News

व्यापार समझौते के बीच भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगाः ट्रम्प

India TV
व्यापार समझौते के बीच भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगाः ट्रम्प
Full News
Share:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वॉशिंगटन के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। वहीं अब ट्रंप के इस दावे पर क्रेमलिन की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। क्रेमलिन ने कहा है कि उसे अब तक नई दिल्ली से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है। बता दें कि रूसी तेल खरीदना बंद करने की बात ट्रंप के वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद आई है। दरअसल, ट्रंप ने दावा किया था कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि भारत ने अभी तक तेल व्यापार वाले हिस्से पर कुछ नहीं कहा है। एएफपी के मुताबिक, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मॉस्को में मीडियाकर्मियों से कहा, "अब तक, हमें इस मामले पर नई दिल्ली से कोई बयान नहीं मिला है।" पेस्कोव ने कहा कि रूस भारत के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है और अपनी रणनीतिक साझेदारी को विकसित करना जारी रखेगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने आगे कहा, "हम अमेरिका-भारत के द्विपक्षीय संबंधों का सम्मान करते हैं। लेकिन हम रूस और भारत के बीच एक उन्नत रणनीतिक साझेदारी के विकास को भी उतना ही महत्व देते हैं। यह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है, और हम नई दिल्ली के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित करने का इरादा रखते हैं।" दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बात की। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका एक ट्रेड डील पर सहमत हुए हैं, जिसके तहत वॉशिंगटन भारतीय सामानों पर आपसी टैरिफ को मौजूदा घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि 'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट्स पर अब 18 प्रतिशत कम टैरिफ लगेगा। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी के साथ बातचीत में व्यापार, और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी तेल की खरीद बंद करने पर सहमति जताई, और अब भारत अमेरिका से बहुत अधिक तेल खरीदने पर भी विचार करेगा, साथ ही वेनेज़ुएला से भी तेल खरीदने की संभावना पर भी बात हुई। हालांकि भारत ने इस डील के टैरिफ में कमी वाले हिस्से की पुष्टि की है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत के बाद इस कदम का स्वागत किया है, लेकिन मॉस्को से तेल आयात रोकने पर नई दिल्ली की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: ट्रंप के साथ 'फादर ऑफ ऑल डील' की इनसाइड स्टोरी! जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट ने समझाईं टैरिफ और व्यापार समझौते की पेचीदा बातें America-Iran Tensions: ईरान के राष्ट्रपति ने दिया बातचीत का संकेत, अमेरिकी रुख पर सस्पेंस बरकरार Latest World News

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

व्यापार समझौते के बीच भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगाः ट्रम्प | Achira News