Achira News Logo
Achira News

व्यय वित्त समिति ने उत्तराखंड में बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

Amar Ujala
व्यय वित्त समिति ने उत्तराखंड में बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं को मंजूरी दी
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleमुख्य सचिव आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज व्यय वित्त समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान शहरी विकास विभाग, पेयजल विभाग और लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग की नीलकंठ महादेव (पौड़ी गढ़वाल) और रामनगर (नैनीताल) में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण कार्य को मंजूरी दी। साथ ही पार्किंग निर्माण गाइडलाइंस का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नीलकंठ महादेव मल्टीस्टोरी पार्किंग (कुल लागत 5183.65 लाख) व रामनगर नैनीताल में मल्टीस्टोरी पार्किंग (कुल लागत 3857.64 लाख) में प्रवेश व निकासी के लिए टर्निंग रेडियस सहित अन्य तकनीकी पहलुओं का विशेष ख्याल रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नीलकंठ महादेव में पार्किंग भूमि का जियोटेक्निकल सर्वे भी अनिवार्य रूप कराया जाए। साथ ही बिल्डिंग के फसाड लाइट से सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश भी दिए।विज्ञापनविज्ञापनउत्तराखंड: राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक विजेताओं को सौगात, तीन करोड़ की इनाम राशि जारीमुख्य सचिव ने पेयजल विभाग के कुल चार प्रस्तावों (तीन पेयजल परियोजनाओं- पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल, तिलवाड़ा नगर पंचायत पेयजल योजना, व ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना) व लालकुआं नगर पंचायत सीवरलाइन परियोजना को भी संस्तुति प्रदान की।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

व्यय वित्त समिति ने उत्तराखंड में बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं को मंजूरी दी | Achira News