गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाना सभी पसंद करते हैं। कुछ लोग तो इसे घर पर बनाते हैं लेकिन कुछ बाजार से लाकर खाना पसंद करते हैं। अगर आप घर पर बनी आइसक्रीम या फिर डिब्बे में आने वाली आइसक्रीम को सही तरह से स्टोर नहीं करते हैं तो इसके ऊपर बर्फ की एक परत जम जाती है। जिसकी वजह से स्वाद बिगड़ जाता है। ऐसे में आइसक्रीम के स्वाद को बनाए रखने के लिए आपको इसे सही तरह से स्टोर करने का तरीका सीखना चाहिए। इंस्टाग्राम पर शशांक अलशी ने 4 तरीकों से आइसक्रीम को स्टोर किया और उन्हें दो तरीकों से इसे स्टोर करना सबसे ज्यादा पसंद आया। जो आपको जरूर जानना चाहिए। ज्यादातर लोग आइसक्रीम को खाने से बाद बॉक्स को सामान्य रूप से रख देते हैं। जिसकी वजह से इसे हर बार खोलने पर हवा अंदर चली जाती है। ऐसे में आइसक्रीम के ऊपर बर्फ की परत जम जाती है और पानी जैसा स्वाद आने लगता है। यह एक वायरल ट्रिक है, जिसमें आइसक्रीम के डिब्बे को लोग उल्टा रखते हैं। शशांक अलशी ने जब इस तरीके को अपनाकर आइसक्रीम फ्रीजर में स्टोर की को तो इससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। बल्कि, इससे बर्फ और भी ज्यादा जम गई और स्वाद भी वैसा ही पतला रहा। आइसक्रीम को स्टोर करने के लिए उन्होंने बटर पेपर का इस्तेमाल किया। इसके लिए उन्होंने आइसक्रीम की सतह पर सीधे बटर पेपर रखा ऐसा करके आइसक्रीम और हवा के बीच एक आड़ बन जाती है। इससे बर्फ के क्रिस्टल बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। जिसकी वजह से बर्फ की परत नहीं बनती और आइसक्रीम का स्वाद एकदम क्रीमी रहता है। शशांक इसे सबसे असरदार तरीका मानते हैं। इस तरह से आइस्क्रीम स्टोर करने के लिए वह डिब्बे को जिपलॉक बैग में रखते हैं और पानी में डुबोकर हवा निकालकर इसे बंद करते हैं इससे लगभग एयरटाइट पैकिंग होती है। हवा न होने से फ्रीजर बर्न नहीं होता। जिसकी वजह से मुलायम बनावट बनी रहती है। इस तरीके से बर्फ की परत नहीं बनती और असली स्वाद बरकरार रहता है। टिप- आइसक्रीम जमने से नहीं, बल्कि हवा के संपर्क में आने से खराब होती है। इसलिए अगली बार या तो बटर पेपर का इस्तेमाल करें या जिपलॉक बैग से हवा पूरी तरह निकालकर इसे स्टोर करें।
वायरल ट्रिकः आइसक्रीम के स्वाद को बनाए रखने के लिए इसे कैसे स्टोर करें
Live Hindustan•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.