Achira News Logo
Achira News

'वायरल बॉय'धूम ने रांची में छात्र आंदोलन का समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किया

Aaj Tak
'वायरल बॉय'धूम ने रांची में छात्र आंदोलन का समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किया
Full News
Share:

कृष का गाना सुनेगा... इन शब्दों ने किसी समय 'धूम' नाम के एक लड़के को सोशल मीडिया सनसनी बना दिया था. अपने अंदाज में दिल ना दिया... गाना गाकर लाखों लोगों का ध्यान इसने अपनी तरफ खींचा था. वॉयरल बॉय की जिंदगी इसके इसी गाने की वजह से बदल गई. आज सोशल मीडिया पर यह लड़का जाना- पहचाना चेहरा बन चुका है. इन दिनों झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन को सपोर्ट करने 'धूम' भी पहुंचा हुआ था. यह लड़का मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला है. इन दिनों सोशल मीडिया पर इस वायरल लड़के का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह जयपाल सिंह स्टेडियम में प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों के बीच हाथ में माइक लिए दिखाई दे रहा है. धूम माइक पर अपने अपने चिर-परिचित अंदाज में आंदोलन कर रहे छात्रों से से पूछता है - कृष का गाना सुनेगा. उसके मुंह से इतने शब्द निकलते ही वहां मौजूद भीड़ का जोश दोगुना हो जाता है और सब धूम-धूम चिल्लाने लग जाते हैं. इसके बाद धूम अपने अंदाज में दिल ना दिया... गाना गाने लग जाता है. जयपाल सिंह स्टेडियम में जहां लोग जेपीएससी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहां धूम के पहुंचने से कुछ देर के लिए माहौल एकदम हल्का हो गया. अनशन और धरना पर बैठे छात्रों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई. धूम ने अपने सभी वायरल डायलॉग और गाने लोगों को सुनाएं और उनके आंदोलन को सपोर्ट किया. उसने वहां मौजूद लोगों से यह भी कहा कि उसकी जिंदगी में ऐसे हालात बन गए कि वह पढ़ नहीं पाया, लेकिन छात्रों के अधिकार के लिए यहां आया हुआ है. धूम भी वहां छात्रों के बीच झारखंड सरकार और जेपीएससी के खिलाफ धरना- प्रदर्शन में बैठा रहा. धरना स्थल से धूम से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वह इन दिनों जयपाल सिंह स्टेडियम में सेंटर ऑफ एट्रेक्शन बना हुआ है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.