Achira News Logo
Achira News

विराट कोहलीः एकदिवसीय प्रारूप में सबसे महान मैच विजेता

India TV•
विराट कोहलीः एकदिवसीय प्रारूप में सबसे महान मैच विजेता
Full News
Share:

1/6Image Source : APवनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा खिलाड़ी विराट कोहली की गिनती सबसे बड़े मैच विनर के रूप में की जाती है, जिन्होंने टारगेट का पीछा करते हुए कई बार मुकाबले को ऐसी स्थिति से निकालते हुए जीत दिलाई है जिसने सभी को चौंकाया भी है। कोहली के नाम अभी वनडे में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिसमें वह सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने के रिकॉर्ड को काफी पहले ही पीछे छोड़ने में कामयाब हो चुके हैं। वहीं कोहली को अभी भी कई रिकॉर्ड तोड़ने बाकी हैं, जिसमें एक वह अभी भी सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां तोड़ने से थोड़ा दूर हैं जिसमें वह सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर हैं।2/6Image Source : AFPसचिन तेंदुलकर जो सर्वकालिक महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं उनका वनडे में जबरदस्त रिकॉर्ड देखने को मिलता है। सचिन ने वनडे फॉर्मेट में कुल 463 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 452 पारियों में उन्होंने 44.83 के औसत से जहां 18426 रन बनाए हैं तो वहीं उनके बल्ले से 55 शतकीय और 80 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। ऐसे में सचिन तेंदुलकर वनडे में फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने के मामले में पहले नंबर पर काबिज हैं जिसमें उन्होंने कुल 145 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेली हैं।3/6Image Source : APविराट कोहली इस लिस्ट में अभी दूसरे नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 318 मैचों में खेलते हुए 306 पारियों में बल्लेबाजी की है और 58.84 के औसत से उन्होंने 15183 रन बनाने के साथ उन्होंने 55 शतकीय और 80 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। इस तरह से विराट कोहली के नाम पर वनडे फॉर्मेट में अभी कुल 135 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां दर्ज हैं।4/6Image Source : APरोहित शर्मा जिनकी गिनती वनडे फॉर्मेट के महानतम ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है और वह इस लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर काबिज हैं। रोहित ने 292 वनडे मैचों की 284 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 49.06 के औसत से 12120 रन बनाए हैं, जिसमें 35 शतकीय और 63 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं। रोहित के नाम पर अभी वनडे में कुल 98 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां दर्ज हैं।5/6Image Source : AFPराहुल द्रविड़ जिनका टेस्ट फॉर्मेट के साथ-साथ वनडे में भी जबरदस्त रिकॉर्ड देखने को मिलता हैं उन्होंने लंबे समय तक मिडिल ऑर्डर में काफी अहम भूमिका अदा की थी। द्रविड़ ने अपने करियर के दौरान कुल 340 वनडे मैचों में खेलते हुए 314 पारियों में बल्लेबाजी की और उसमें 39.15 के औसत से 10768 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतकीय और 82 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं और उनके नाम कुल 94 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां दर्ज हैं।6/6Image Source : AFPसौरव गांगुली इस लिस्ट में पांचवें नंबर हैं जिन्होंने काफी लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी को संभालने के साथ ओपनिंग में भी जिम्मेदारी संभाली है। गांगुली ने 308 वनडे मैचों की 297 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40.95 के औसत से 11221 रन बनाए थे। गांगुली वनडे में 22 शतकीय और 71 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं, जिसमें नाम कुल 93 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां दर्ज हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.