आईपीएल के इतिहास में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की टीम डिफेंडिंग चैंपियंस के तौर पर मैदान में उतरने वाली है. आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के कई प्रैक्टिस के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे. अब नया वीडियो आया है जिसमें उन्होंने टीम को चार्ज किया. विराट कोहली ने बताया कि इस सीजन टीम के सामने नए चैलेंज आने वाले हैं. पहला मुकाबला आरसीबी का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 28 मार्च को होगा जो तूफानी टीम है. विराट कोहली ने इस मुकाबले से पहले टीम को पूरी तरह से चार्ज कर दिया है. आरसीबी ने X पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें कोहली टीम को संबोधित करते हुए भी नजर आए. उन्होंने टीम से अपनी पूरी ऊर्जा बनाए रखने और पिछले सीजन की सफलता को आगे बढ़ाने का आग्रह किया. कोहली ने कहा, 'पिछले साल हमने जो सफलता हासिल की, उसके लिए हमने पिछले दो-तीन सीज़न में बहुत कड़ी मेहनत की थी. अब यह चुनौती और भी मुश्किल होने वाली है, क्योंकि दूसरी टीमें हमारे खिलाफ पूरी तैयारी के साथ उतरेंगी.' उन्होंने आगे कहा, 'हम इन दिनों को ज़ाया नहीं करेंगे. हम हमेशा सबसे आगे रहेंगे. इसलिए, अब पूरी तरह से तैयार हो जाइए. हम जिस भी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लें, उसका एक भी मिनट बर्बाद नहीं करना है. इन ढाई महीनों के दौरान हमें अपना 120% देना होगा. मैं सभी के चेहरों पर यह उत्साह साफ देख सकता हूं कि हम एक बार फिर से चुनौती देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.' ये भी पढे़ं..6 खिलाड़ी और उनके एजेंट चला रहे हैं पाकिस्तान क्रिकेट? पीसीबी पर लगे संगीन आरोप टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर ने भी टीम की तारीफ की. उन्होंने कहा, 'हमारी नीलामी काफी दिलचस्प रही. सच कहूं तो मुझे लगता है कि हमने अपनी टीम को और भी मजबूत बनाया है. हमने टीम में कुछ बेहतरीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. इन नए खिलाड़ियों को RCB के तौर-तरीकों के साथ ढालना और वह भी विराट और रजत जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक नई टीम बनाने के इस सफर का सबसे रोमांचक हिस्सा है.'
विराट कोहली ने खिताब बचाने से पहले आरसीबी पर लगाए आरोप
Zee News Hindi•
&w=3840&q=75)
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Zee News Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.