Achira News Logo
Achira News

विरेंद्र सहवाग की'राइज एंड फॉल 2'ग्रैंड फिनाले 6 नवंबर को प्रसारित होगी

ABP News•
विरेंद्र सहवाग की'राइज एंड फॉल 2'ग्रैंड फिनाले 6 नवंबर को प्रसारित होगी
Full News
Share:

वीरेंद्र सहवाग के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. शो में कई हफ्तों तक चले ड्रामे, बहस और टास्क के बाद अब दर्शकों को ग्रैंड फिनाले का इंतजार है. इस बार ट्रॉफी के लिए छह कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि शो का फिनाले कब और कहां देख सकते हैं. 'राइज एंड फॉल 2' का ग्रैंड फिनाले 6 नवंबर 2026 यानी शुक्रवार को स्ट्रीम होगा. दर्शक इसे दोपहर 12 बजे से एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकेंगे. फाइनलिस्ट्स की फिनाले परफॉर्मेंस की शूटिंग 4 नवंबर को हुई थी. वहीं, विनर के नाम के ऐलान वाले हिस्से की शूटिंग 5 नवंबर यानी आज की जा रही है. विजेता के नाम का खुलासा ग्रैंड फिनाले एपिसोड में होगा. ऐसे में दर्शकों को ये जानने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा कि इस सीजन की ट्रॉफी किसके नाम होगी. A post shared by MX Player by Prime Video (@mxbyprimevideo) अगर आप भी 'राइज एंड फॉल 2' का ग्रैंड फिनाले देखना चाहते हैं तो इसे अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर ऐप पर देख सकते हैं. शो का फिनाले 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाएगा. बता दें कि बनिजय एशिया के प्रोडक्शन में बने इस शो के रोजाना के एपिसोड एमएक्स प्लेयर पर दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होते हैं. इस सीजन के ग्रैंड फिनाले में छह कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई है. इनमें शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी और निहारिका तिवारी शामिल हैं. शहजाद इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बने थे. उन्होंने सबसे पहले फिनाले में अपनी जगह पक्की की थी. अब इन छह खिलाड़ियों के बीच ट्रॉफी जीतने के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. शो के पूरे सीजन में रूलर्स और वर्कर्स के बीच सत्ता की लड़ाई, बदलते समीकरण और कई विवाद चर्चा में रहे. अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन इन सभी को पीछे छोड़कर 'राइज एंड फॉल 2' का विनर बनता है. दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.