विस्तारFollow Usवैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर रानी पोखर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमृतक की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के धधूआ गांव निवासी फुलन ठाकुर के रूप में की गई है। वहीं घायल व्यक्ति गोपाल ठाकुर, जो जंदाहा का ही रहने वाला बताया जा रहा है, का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है।विज्ञापनविज्ञापनप्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक पूजा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रानी पोखर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फुलन ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोपाल ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। वहीं, घायल को भी तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।ये भी पढ़ें-Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, एक करोड़ नौकरी; किसानों-कलाकारों को अलग मददघटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।इस संबंध में महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वैशाली जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.