Share Market:भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 19 मार्च को भारी गिरावट देखी गई. बिकवाली का माहौल कुछ ऐसा रहा कि बाजार खुलने के महज एक घंटे के भीतर ही निवेशकों के करीब 7.6 लाख करोड़ रुपये डूब गए. BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार के बंद भाव 438.63 ट्रिलियन रुपये से गिरकर 430.99 ट्रिलियन रुपये पर आ गया. शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में 2 परसेंट से ज्यादा की गिरावट आई. सुबह करीब 9:23 बजे BSE सेंसेक्स 1548.85 अंक गिरकर 75155.28 पर आ गया, जबकि NSE निफ्टी 50 458.35 अंक गिरकर 23319.45 पर पहुंच गया. बाजार में आज आई इस गिरावट की कोई एक नहीं, बल्कि कई वजहें हैं. इनमें कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, मध्य-पूर्व में बढ़ता तनाव, विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी और कमजोर वैश्विक संकेत जैसे कारण शामिल हैं. ये भी पढ़ें: Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, खुलते ही 1953 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी 525 अंक नीचे
वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.