भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 24,600 के स्तर के ऊपर कारोबार करता नजर आया. बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, बेहतर तिमाही नतीजे और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत रहे. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 78,780 अंक और निफ्टी 24,640 अंक के आसपास कारोबार करता दिखा. आईटी, बैंकिंग, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर सकारात्मक संकेतों ने भी वैश्विक बाजार का माहौल बेहतर किया है. दूसरी ओर, भारत में कई बड़ी कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं, जिससे बाजार को समर्थन मिला. आज निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर रहेगी जो अपने जून तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इसके अलावा IPO बाजार और विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी. फिलहाल बाजार का रुख पॉजिटिव बना हुआ है. हालांकि, दिन के दौरान वैश्विक बाजार, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों के आधार पर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इसलिए निवेशकों को सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए. 'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है.बिजनेस, एंटरटेनमेंट, धर्म, लाइफस्टाइल और यात्रा सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.फाइनेंस के साथ फिल्मी कीड़ा होना न केवल इनका पेशा बल्कि हिस्सा है.
वैश्विक आशावाद के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ खुला
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.