Achira News Logo
Achira News

विश्वकर्मा एजुकेशन सोसाइटी कॉलेजियम चुनाव नामांकनों में तेजी आई

Amar Ujala
विश्वकर्मा एजुकेशन सोसाइटी कॉलेजियम चुनाव नामांकनों में तेजी आई
Full News
Share:

रोहतक। विश्वकर्मा एजुकेशन सोसायटी कॉलेजियम के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया ने तेज हो गई है। सोमवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को 20 आवेदन आने के बाद कुल आवदकों की संख्या 39 हो गई।और पढ़ेंTrending Videosचुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सोमवार को पहले दिन 19 नामांकन पत्र आए थे। बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के चलते काफी संख्या में आवेदन आने की संभावना है। सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।विज्ञापनविज्ञापनसोसायटी के 120 काॅलेजियम सदस्यों के लिए 3777 मतदाता 31 मई को मतदान होना है। 14-15 मई को प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। 18 से 20 मई तक प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 31 मई को मतदान के बाद मतगणना होगी व चुनाव परिणाम भी शाम तक घोषित किए जाएंगे। विजेताओं को एक जून को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।1-विश्वकर्मा एजुकेशन सोसायटी में कॉलेजियम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते आवेदक। संवाद

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

विश्वकर्मा एजुकेशन सोसाइटी कॉलेजियम चुनाव नामांकनों में तेजी आई | Achira News