सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ता मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कुलपति को मौके पर बुलाकर सीधे वार्ता की मांग की। जब कार्यवाहक रजिस्ट्रार छात्रों से बातचीत के लिए पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने उनसे चर्चा करने से इनकार कर दिया। एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनावों की तत्काल बहाली की मांग करते हुए कहा कि चुनाव स्थगित रहने से लोकतांत्रिक परंपराएं प्रभावित हो रही हैं और छात्र अपने प्रतिनिधियों के चयन के अधिकार से वंचित हो रहे हैं। परिषद ने प्रत्येक वर्ष नियमित छात्रसंघ चुनाव कराने, सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के लिए समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ शैक्षणिक सत्र, परीक्षाएं और परिणाम समय पर कराने की मांग उठाई। इसके अलावा, विश्वविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां, सभी राजकीय महाविद्यालयों में स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति तथा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित कर विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती की मांग भी रखी गई।
विश्वविद्यालय गतिरोधः छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों के साथ पुलिस की झड़प
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.