Achira News Logo
Achira News

विश्वविद्यालय ने 534 महाविद्यालयों के 79,000 से अधिक छात्रों के लिए मार्कशीट जारी की

Amar Ujala
विश्वविद्यालय ने 534 महाविद्यालयों के 79,000 से अधिक छात्रों के लिए मार्कशीट जारी की
Full News
Share:

विश्वविद्यालय में 2025-26 सत्र में 534 कॉलेजों के स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के 79,662 छात्रों की अंकतालिकाएं तैयार हैं। इसमें स्नातक की 55,686, परास्नातक की 9,150 और व्यावसायिक कोर्स की 14,826 अंकतालिकाएं हैं। दीक्षांत समारोह से पहले इनका वितरण शुरू कर दिया गया था। अभी करीब 10 हजार अंकतालिकाएं बची हैं, ये 80 कॉलेजों की हैं।विज्ञापनइन कॉलेजों के विद्यार्थी अंकतालिका के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि डिग्री डिजी लॉकर से प्राप्त हो रही हैं। अंकतालिकाएं कॉलेज प्रबंधन को ले जाकर अपने विद्यार्थियों को वितरित करनी थी। मगर 10-15 फीसदी कॉलेज के लोग अंकतालिका लेने नहीं आए हैं, नोटिस देकर उन्हें निर्देश दिए गए हैं। उधर, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य का कहना है कि संस्था के व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रबंधन को इसके लिए खुद भी प्रेरित करेंगे, जिससे छात्रों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।विज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.