Achira News Logo
Achira News

विश्वविद्यालय ने छात्रों की आपत्तियों को संबोधित करने के बाद परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया

Amar Ujala•
विश्वविद्यालय ने छात्रों की आपत्तियों को संबोधित करने के बाद परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया
Full News
Share:

परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 30 अक्तूबर को जारी किए गए अनंतिम कार्यक्रम पर छात्र-छात्राओं और प्राचार्यों से दो नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। एक ही पाली में दो पेपर फंसने या किसी प्रश्नपत्र के छूटने संबंधी आपत्तियों का परीक्षण कर उनका पूरी तरह निस्तारण कर दिया गया है।विज्ञापनइसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशानुसार अंतिम परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जिले के प्रमुख महाविद्यालयों पीसी बागला डिग्री कॉलेज, आरडी गर्ल्स पीजी कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज सहित 85 से अधिक संबद्ध कॉलेजों के करीब 40 हजार से अधिक पंजीकृत छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।विज्ञापनपरीक्षा की समय सारिणी जारी होते ही महाविद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन, प्रायोगिक परीक्षाओं को पूरा कराने और प्रवेश पत्र वितरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। पीसी बागला कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. प्रो. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी संशोधित व अंतिम परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट अथवा कॉलेज के नोटिस बोर्ड से अपने विषय व कोड के अनुसार समय सारिणी नोट कर लें। प्रवेश पत्र वितरण के लिए विश्वविद्यालय से निर्देश मिलते ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।सुबह आठ बजे से 10:30 बजे तक (यूजी व पीजी प्रथम सेमेस्टर व बीएड)।सुबह 11:30 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक (यूजी व पीजी तृतीय सेमेस्टर व एमएड)।तृतीय पाली : दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00/05:30 बजे तक (यूजी पंचम सेमेस्टर, एलएलबी व बीए-एलएलबी)।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.