वास्तु शास्त्र में तीन ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें आप बिना किसी झंझट के आसानी से पानी में उगा सकते हैं। कहते हैं इन पौधों को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ये पौधे धन को आकर्षित करते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखते हैं। इन पौधों को आप कांच के बर्तन में आसानी से उगा सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन से हैं जिन्हें घर में लगाने से सुखों में बढ़ोतरी होती है। वास्तु और फेंगशुई दोनों में मनी प्लांट को धन को आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। इसे एक कांच की बोतल या जार में थोड़ा सा नी डालकर आसानी से उगा सकते हैं। कहते हैं जैसे-जैसे इस पौधे की बेल ऊपर की ओर बढ़ती है, वैसे-वैसे घर में धन-दौलत के द्वार खुलते हैं। मनी प्लांट लगाने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। यह दिशा धन और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करती है। घर में मनी प्लांट लगाने समय इस बात का ध्यान रखें कि इसकी पत्तियां कभी जमीन को नहीं छूनी चाहिए। वास्तु अनुसार बैम्बू प्लांट घर में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आता है। इसे आप एक कांच के बर्तन में थोड़ा सा पानी और उसमें कुछ रंग-बिरंगे पत्थर डालकर आसानी से उगा सकते हैं। कहते हैं लाल रिबन से बंधा ये प्लांट घर में सुख-समृद्धि लाता है। साथ ही वास्तु दोष भी समाप्त करता है। इसे आप घर या ऑफिस के पूर्व या उत्तर-पूर्व कोण में रख सकते हैं। ध्यान रहे कि हर सप्ताह इस प्लांट का पानी बदलता रहे ताकि पौधे की जड़ें सड़े नहीं। पीस लिली प्लांट के सुंदर सफेद फूल शांति, पवित्रता और सौहार्द का प्रतीक माने जाते हैं। इसे घर में रखने से मानसिक तनाव दूर होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसे बेडरूम में रखने से नींद भी अच्छी आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर धन और सुख को आकर्षित करता है। इसे लगाने के लिए उत्तर दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इसके अलावा आप इसे पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं।
वास्तु अनुकूल पौधों से धन और समृद्धि को आकर्षित करना
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.