Achira News Logo
Achira News

व्हाइट हाउस ने 13 सूत्री घोषणापत्र के साथ लोकतांत्रिक मध्यावधि जीत का जवाब दिया

Dainik Jagran•
व्हाइट हाउस ने 13 सूत्री घोषणापत्र के साथ लोकतांत्रिक मध्यावधि जीत का जवाब दिया
Full News
Share:

एएनआई, वाशिंगटन। मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की निर्णायक जीत के बीच व्हाइट हाउस ने सुलह का रास्ता नहीं अपनाया है। इसके बजाय उसने राष्ट्रपति ट्रंप की विरासत का जोरदार बचाव करते हुए विपक्षी बहुमत के सामने चुनौतीपूर्ण रुख दिखाया है। व्हाइट ने 13 सूत्री घोषणापत्र जारी कर कहा है, 'राष्ट्रपति ट्रंप लड़ना कभी बंद नहीं करेंगे। 'घोषणापत्र में राजनीतिक विरोधियों, मीडिया आलोचकों और पेशेवर दहशत फैलाने वाले वर्ग को निशाना बनाया गया। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति पद के अंतिम दो वर्षों में डेमोक्रेट ट्रंप के किए हर काम को पलटने की कोशिश करेंगे और नाकाम रहेंगे। इसमें उन उपलब्धियों की विस्तृत सूची दी गई, जिन्हें प्रशासन ने सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है। प्रशासन ने उन नीतिगत क्षेत्रों की लंबी सूची दी है, जिन पर टकराव की आशंका है। उसने चेतावनी दी कि डेमोक्रेट सुरक्षित की गई सीमा को फिर खोलने, रिकार्ड आर्थिक वृद्धि के बाद कर बढ़ाने, कानून-व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसियों को कमजोर करने और बड़े पैमाने पर निर्वासन के बाद देश में अवैध प्रवासियों की बाढ़ लाने की कोशिश करेंगे। इसमें दावा किया गया है कि डेमोक्रेट ग्रीन न्यू डील को पुनर्जीवित करने, ऊर्जा क्षेत्र में प्रभुत्व छोड़ने, नाबालिगों पर ट्रांसजेंडर सर्जरी की प्रक्रिया बहाल करने, नस्ल-आधारित विविधता, समानता और समावेशन (डीईआइ) कार्यक्रम फिर शुरू करने, सेंसरशिप व्यवस्था दोबारा बनाने, बर्बादी और धोखाधड़ी के रास्ते फिर खोलने, अपराधी अवैध प्रवासियों को संरक्षण देने और एक और महाभियोग का झूठा मामला शुरू करने की कोशिश करेंगे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.