जागरण संवाददाता, कैथल।जींद के अलेवा गांव में 22 मार्च को चहल खाप का 7वां सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। चहल खाप के प्रवक्ता रमेश चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता चहल खाप प्रधान बलबीर सिंह चहल, बड़ौदा करेंगे। सम्मेलन का आयोजन समस्त चहल भाईचारा, गांव अलेवा की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा का प्रसार, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, सामाजिक एकता को मजबूत करना, विवाह संबंधी मुद्दों पर चर्चा, खाप परंपराओं का संरक्षण, वर्तमान सामाजिक चुनौतियों का सामना, तथा युवाओं को नशे से दूर रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना है।
शिक्षा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए चहल खाप का 7वां सम्मेलन
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.