Achira News Logo
Achira News

शौचालय में फोन के उपयोग के छिपे हुए खतरे

Live Hindustan
शौचालय में फोन के उपयोग के छिपे हुए खतरे
Full News
Share:

आज के समय में वॉशरूम में मोबाइल लेकर बैठना एक बहुत आम आदत बन गई है। लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा समय टॉयलेट सीट पर बिताते हैं, खासकर जब वे फोन स्क्रॉल करने में व्यस्त होते हैं। हालांकि यह आदत सामान्य और आरामदायक लग सकती है, लेकिन इसका हमारी सेहत पर धीरे-धीरे नकारात्मक असर पड़ता है। न्यूट्रिशनिस्ट Sonia Narang के अनुसार, लंबे समय तक वॉशरूम में बैठने से शरीर के कई हिस्सों पर दबाव पड़ता है जिससे पाइल्स, कब्ज और पेल्विक मसल्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, वॉशरूम में मोबाइल इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इस आदत को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते समझना और सुधारना बेहद जरूरी है, ताकि आप अपनी सेहत को सुरक्षित रख सकें। टॉयलेट पर ज्यादा देर बैठने से रेक्टम और एनस की नसों पर दबाव बढ़ता है। इससे सूजन और जलन हो सकती है, जो आगे चलकर पाइल्स का कारण बन सकती है। लंबे समय तक बैठने से ब्लड सर्कुलेशन भी धीमा हो जाता है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। हमारे शरीर में मल त्याग की एक नेचुरल प्रक्रिया होती है। अगर आप बिना जरूरत लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो यह नेचुरल urge कमजोर पड़ जाती है। इससे मल सख्त हो जाता है और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा ज्यादा जोर लगाने से भी रेक्टल प्रेशर बढ़ता है। ज्यादा देर बैठने से पेल्विक फ्लोर मसल्स कमजोर हो सकती हैं। इससे ब्लैडर पर असर पड़ता है और कभी-कभी उठने के बाद थोड़ा यूरिन लीक हो सकता है। यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ सकती है अगर इस आदत को नहीं बदला जाए। वॉशरूम में मोबाइल इस्तेमाल करने से फोन पर बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। फ्लश करने या साफ-सफाई के बाद जब आप फोन को छूते हैं, तो ये जर्म्स आपके हाथों और फिर शरीर में जा सकते हैं। साथ ही मोबाइल की गर्मी बैक्टीरिया को बढ़ने के लिए अच्छा माहौल देती है। हेल्थ नोट:वॉशरूम में ज्यादा देर बैठना एक छोटी आदत लग सकती है, लेकिन इसके नुकसान बड़े हो सकते हैं। अगर आप अपनी सेहत को बेहतर रखना चाहते हैं, तो इस आदत को समय रहते बदलना जरूरी है। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

शौचालय में फोन के उपयोग के छिपे हुए खतरे | Achira News