Achira News Logo
Achira News

शीतकालीन आहार जोखिमः ठंड के मौसम में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से कैसे बचें

TV9 Hindi
शीतकालीन आहार जोखिमः ठंड के मौसम में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से कैसे बचें
Full News
Share:

सर्दियों के मौसम में खानपान में कई बदलाव हो जाते हैं. इस मौसम में लग गर्मियों की तुलना में अधिक खाते हैं. डाइट में तली भुनी चीजों और मीठा भोजन बढ़ जाता है. लेकिन इस मौसम में खानपान का ध्यान रखना जरूरी है. अनजाने में कुछ ऐसा ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए जो तेजी से बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता हो. इस मौसम में क्या चीजें कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती हैं, इसके बारे में आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि ने बताया है. पहले ये जान लेते हैं कि इस मौसम मेंकोलेस्ट्रॉलबढ़ने का रिस्क क्यों होता है. डॉ गिरि बताते हैं कि सर्दियों में लोग ज्यादा भोजन करते हैं तो शरीर में कैलोरी भी अधिक जाती है. गर्मियों की तुलना में लोग एक्सरसाइज भी कम ही करते हैं. इन कारणों से शरीर में फैट जमा होने लगता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है. ऐसे में खास सावधानी बरतने की जरूरत है. कुछ फूड आइटम ऐसे हैं जिनको नहीं खानाचाहिए या फिर कम मात्रा में ही खाना ठीक है. ज्यादा घी वाली सब्जियां डॉ सुभाष बताते हैं कि अगर आप किसी भी सब्जी में घी डालते हैं और घी गर्म होता है तो ये नुकसानदेह हो सकता है. इसमें सैचुरेटेड फैट अधिक होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है. सर्दियों में आपको सीमित मात्रा में घी खाना चाहिए. घी के अलावा सभी तरह की तली-भुनी चीजें जैसे कि समोसा, कचौड़ी या पकौड़े खाने से भी परहेज करें. ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें रिफाइंड तेल का यूज होता है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉव की मात्रा को बढ़ा सकता है. रेड मीट मौसम कोई भी हो ज्यादा मात्रा में रेड मीट खाना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है. इसमें अधिक मात्रा में फैट और कोलेस्ट्रॉल होता है. ऐसे में इसको कम मात्रा में खाएं. अगर आप हार्ट के मरीज हैं तोइसका सेवन न करने की सलाह दी जाती है. इन चीजों के अलावा आपको सर्दियों में अधिक मात्रा में मीठा खाने से भी बचना चाहिए. रोज़ 30 मिनट वॉक करें हल्की एक्सरसाइज भी ज़रूर करें डाइट में हरे सब्जियां और फलों को शामिल करें कोलेस्ट्रॉल की महीने में एक बार जांच जरूर करा लें सीन में तेज दर्द और हाथ तक जा रहा हो चलते समय सांस फूलना थकान बैचेनी

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

शीतकालीन आहार जोखिमः ठंड के मौसम में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से कैसे बचें | Achira News