Achira News Logo
Achira News

शादी की पार्टी में अपहरण के बाद डांसर ने खुद को मारी गोली

Amar Ujala
शादी की पार्टी में अपहरण के बाद डांसर ने खुद को मारी गोली
Full News
Share:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटेया थाना क्षेत्र के जमुनाहा के पास स्थित पटोहवा गाँव निवासी महेंद्र कुशवाहा के घर बेटी की शादी थी। शादी में उत्तर प्रदेश से बारात आई थी। बारातियों और मेहमानों के मनोरंजन के लिए रामायण यादव की 'नाच ड्रामा पार्टी' का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में यूपी के देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र का रहने वाला 32 वर्षीय सोनू गोंड बतौर डांसर परफॉर्म कर रहा था।विज्ञापनड्रामा पार्टी के संचालक रामायण यादव के मुताबिक, सोनू पिछले दो-तीन प्रोग्राम देकर स्टेज के पास बने राउटी में आकर बैठा था। इसी दौरान कार्यक्रम देख रहे कुछ मनचले और बेखौफ बदमाशों की नजर उस पर पड़ी। बदमाश बुरी नीयत से सोनू को जबरन खींचकर किसी सुनसान जगह पर ले जाने का प्रयास करने लगे। जब सोनू ने बदमाशों की इस हरकत का कड़ा विरोध किया और खुद को उनके चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की, तो बौखलाए बदमाशों ने पिस्तौल निकाल ली और सीधे उसके पेट में गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।विज्ञापनये भी पढ़ें-सोनू पिछले सात साल से अलग-अलग नाच पार्टियों में डांसर के रूप में काम कर अपनी आजीविका चला रहा था। माता-पिता की मौत के बाद वह अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे तीन मासूम बच्चों और एक छोटे भाई को छोड़ गया है, जिनकी परवरिश की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। इस खौफनाक वारदात के बाद से स्थानीय कलाकारों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने के लिए चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.