महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि जब भी संसद का सत्र होता है, वह अपने सांसदों से मिलने दिल्ली आते हैं. इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें मिलने का समय दिया. एकनाथ शिंदे ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र के विकास और उससे जुड़े दूसरे मुद्दों पर बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि NDA के 6 नए चुने गए शिवसेना सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चाय पर बुलाया. शिंदे ने कहा कि सभी सांसद प्रधानमंत्री की ओर से मिले इस निमंत्रण से खुश हैं. प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात के दौरान इस बात का भी जिक्र हुआ. एकनाथ शिंदे के मुताबिक, बैठक में नए सांसदों के चुनाव क्षेत्रों के विकास पर भी चर्चा हुई. इसके साथ ही इन इलाकों में विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए राज्य और केंद्र, दोनों सरकारों की ओर से मिलने वाले सहयोग पर भी बात हुई. शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात में महाराष्ट्र के विकास और सांसदों के क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई. VIDEO | On meeting PM Narendra Modi, Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde says, “I met the Prime Minister today. Whenever Parliament is in session, I come here to meet our MPs. The Prime Minister gave me time to meet him, and we discussed Maharashtra’s development and other… pic.twitter.com/p5p7r5OMJS 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने. एकनाथ शिंदे ने 5 दिसंबर 2024 को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 2026 में भी एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं. वर्तमान में एकनाथ शिंदे के पास शहरी विकास मंत्री का पद भी है. इसके अलावा वह मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) के चेयरमैन भी हैं. 4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं
शिंदे ने महाराष्ट्र के विकास और एनडीए सांसदों के चाय के निमंत्रण पर चर्चा करने के लिए मोदी से मुलाकात की
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.