Achira News Logo
Achira News

शादी समारोहों के कचरे का उपचार नहीं होने से खोह नदी में प्रदूषण

Amar Ujala
शादी समारोहों के कचरे का उपचार नहीं होने से खोह नदी में प्रदूषण
Full News
Share:

न वन विभाग सुध ले रहा और न नगर निगम की टूटी नींद, हर दिन हो रहा पर्यावरण को नुकसानऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंकोटद्वार। वेडिंग प्वाइंटों में शादी समारोह के बाद कचरे को कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर लालपुल व लोनिवि गोदाम के बीच खोह नदी में फेंका जा रहा है। इससे जलीय एवं वन्य जीवों के अस्तित्व पर संकट मंडराने के साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।शादी समारोह के आयोजन के बाद बची हुई पूजन की सामग्री के साथ ही प्लास्टिक के दोने, गिलास व बोतलें, कांच, मिठाई के डिब्बे समेत अन्य कचरा वाहनों में भरकर कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर लालपुल व लोनिवि गोदाम के बीच फेंका जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को भी चार वाहनों में लाए गए कचरे को इस स्थान पर डाला गया। लोगों का कहना है कि नदी में कूड़ा फेंकने से जहां खोह नदी मैली हो रही है, वहीं क्षेत्र के पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।विज्ञापनविज्ञापनकूड़ा नदी में पहुंचने से जलीय जीवों के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है। इतना ही नहीं भोजन की तलाश में यहां पहुंच रहे वन्य जीवों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी है। उन्होंने खोह नदी में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर आयुक्त पीएल शाह ने कहा कि मामला अभी संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

शादी समारोहों के कचरे का उपचार नहीं होने से खोह नदी में प्रदूषण | Achira News