20 अगस्त को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. शनि 9 अक्टूबर तक रेवती नक्षत्र में रहेंगे. बता दें कि यह नक्षत्र परिवर्तन सूर्य और चंद्र ग्रहण के बीच लगने जा रहा है. 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण होगा और फिर 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण लगेगा. यह नक्षत्र बुध से जुड़ा माना जाता है. ज्योतिष में शनि को कर्म और न्याय का ग्रह माना गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर मेष, कर्क और वृश्चिक राशि पर रहेगा. इन तीनों राशि को अक्टूबर माह तक बहुत सावधान रहने की सलाह दी जाती है. रेवती नक्षत्र का स्वामी आपको करियर और आर्थिक मोर्चे पर नुकसान पहुंचा सकता है. मेष राशि वालों को जल्दबाजी से बचना होगा. इस बीच कोई बड़ा जोखिम बिल्कुल न उठाएं. कोई बड़ा निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें. बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है. नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है. गुस्से पर काबू रखें. छोटी बात को विवाद न बनने दें. सेहत का भी पूरा ध्यान रखें. आर्थिक मोर्चे पर सावधानी से कार्य करें. आय-व्यय में संतुलन स्थापित करना आपके लिए बहुत जरूरी होगा. कर्क राशि के लोगों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है. किसी भी बात को जरूरत से ज्यादा न सोचें. नया काम शुरू करने से पहले पूरी तैयारी करें. योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता की संभावना अधिक रहेगी. रिश्तों में मनमुटाव है तो शांति से बात करें. बातचीत से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. यात्रा में सावधानी रखें. किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें. वृश्चिक राशि वालों को खर्च पर नियंत्रण रखना होगा. बचत और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलें. पैसों से जुड़ा हर फैसला सोच-समझकर लें. इस दौरान धन का लेन-देन बिल्कुल न करें. रुपए-पैसे के चक्कर में लोगों के साथ विवाद हो सकता है. किसी काम का परिणाम मिलने में समय लग सकता है. ऐसे में धैर्य रखें. बेवजह बहस से बचें. अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो उसे नजरअंदाज न करें.
शनि का नक्षत्र परिवर्तन-मेष, कर्क और वृष राशि के लिए एक चेतावनी
Aaj Tak•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.