Achira News Logo
Achira News

शमी एकदिवसीय विश्व कप की योजनाओं से बाहर, लेकिन वापसी की उम्मीद

Dainik Jagran
शमी एकदिवसीय विश्व कप की योजनाओं से बाहर, लेकिन वापसी की उम्मीद
Full News
Share:

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया अगले साल होने वाले वनडे विश्‍व कप की मेजबानी करेगा। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी इस टूर्नामेंट के लिए सेलेक्‍टर्स के प्‍लान का हिस्‍सा नहीं हैं। हालांकि, शमी ने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने और बंगाल के लिए सभी फॉर्मेट में लगातार अपनी फिटनेस साबित करने के बावजूद, सेलेक्शन कमिटी शमी को नजरअंदाज कर रही है। सेलेक्टर को अभी भी यकीन नहीं है कि 35 साल के शमी टेस्ट क्रिकेट की चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। सेलेक्शन कमिटी के प्रमुख अजीत अगरकर ने हाल ही में कहा था कि फिलहाल यह राइट-आर्म तेज गेंदबाज सिर्फ T20 क्रिकेट के लिए ही तैयार लग रहा है। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं थी कि श्रीलंका में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शमी को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया। हालांकि, टीम के मुख्य तेज गेंदबाजों के बार-बार चोटिल होने की समस्या को देखते हुए, इस अनुभवी तेज गेंदबाज की वापसी की मांग और तेज हो गई है। शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यह तेज गेंदबाज आने वाले सीजन को लेकर उम्मीद बनाए हुए है। जब भी उन्हें दोबारा टीम में बुलाया जाएगा, वे भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बदरुद्दीन ने कहा, "शमी का मूड पॉजिटिव है। वह अगले सीजन के लिए काफी मोटिवेटेड हैं।" 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान जब शमी विरोधी टीमों की बैटिंग लाइन-अप को तहस-नहस कर रहे थे, तब यह सोचना भी मुश्किल था कि फिट होने और लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें जल्द ही टीम से बाहर बैठना पड़ेगा। शमी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले हुए एक साल से ज्‍यादा समय हो गया है। उन्होंने आखिरी बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था। बदरुद्दीन ने कहा, "शमी में अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। वह तैयार हैं और अगर देश को उनकी जरूरत पड़ी, तो वह सेवा करने के लिए तैयार रहेंगे।" बदरुद्दीन ने शमी की वापसी की बात को मजबूत करने के लिए इंग्लैंड में हाल ही में हुई वनडे सीरीज में भारत की तेज गेंदबाजी के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस अनुभवी खिलाड़ी का अनुभव 2027 वनडे वर्ल्ड कप में बहुत काम आ सकता है। बदरुद्दीन ने कहा, "इंग्लैंड में भारत की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही, जबकि वहां तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। शमी वहां बहुत काम आ सकते थे। दक्षिण अफ्रीका में गेंदबाजी करना आसान नहीं है। वहां अनुभव की जरूरत होती है।" 'भुवी-शमी को शामिल करो', वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड को लेकर अगरकर-गंभीर को पूर्व दिग्गज ने दिया सीधा संदेश विराट कोहली, धोनी या रोहित शर्मा? मोहम्मद शमी ने चुना अपना फेवरेट कप्तान, कप्तानी के तरीकों को लेकर किया बड़ा खुलासा

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.