Stock Market Closing Today:सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। हालांकि, डे हाई के मुकाबले सेंसेक्स करीब 900 अंक टूट गया। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर सेंसेक्स 0.44 प्रतिशत या फिर 325.72 अंक की तेजी के साथ 74532.96 अंक पर था। वहीं, निफ्टी 0.49 प्रतिशत या फिर 112.35 अंक की उछाल के बाद 23144.50 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 23345.15 अंक है। वहीं, सेंसेक्स का इंट्रा-डे हाई 75286.39 अंक रहा है। सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में सबसे अधिक तेजी टाटा स्टील के शेयरों में देखने को मिली। टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 3.23 प्रतिशत की तेजी के साथ के बाद हुई है। टेक महिंद्रा के शेयर भी क्लोजिंक के वक्त पर 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। इंफोसिस, ट्रेंट, रिलायंस के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। एनटीपीसी, सनफार्मा, एचसीएल टेक, इटरनल, टीसीएस के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। Stock Market Today Live 20 March 2:25 PM:शेयर मार्केट ने सुबह की अधिकांश बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स 75286 के डे हाई से फिसलकर अब 505 अंक ऊपर 74712 पर आ गया है। एनएसई का निफ्टी भी आज दिन के उच्च स्तर 23345 को टच करने के बाद अब 167 अंक ऊपर 23169 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी मिड कैप, स्मॉल कैप इंडेक्स भी हरे निशान पर हैं। सेंसेक्स में कोटक बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, बीईएल और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर हैं। जबकि, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, आईटीसी, ट्रेंट टॉप गेनर। Stock Market Today Live 20 March 1:20 PM:शेयर मार्केट ने सुबह की अधिकांश बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स-निफ्टी डे हाई से फिसलने के बावजूद अभी हरे निशान पर हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 722 अंकों की बढ़त के साथ 74929 पर है। एक समय यह 75286 पर था। एनएसई का निफ्टी 2436 अंकों की उछाल के साथ 23,245 पर है। एक समय यह 23345 पर था। Stock Market Today Live 20 March 12:05 PM:शेयर मार्केट में सुबह की तुलना में थोड़ी सी सुस्ती आई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 675 अंकों की बढ़त के साथ 74882 पर है। एनएसई का निफ्टी 226 अंकों की उछाल के साथ 23,228 पर है। एनएसई पर 2259 शेयर हरे और 786 लाल निशान पर हैं। निफ्टी मिड कैप, स्मॉल कैप इंडेक्स भी हरे निशान पर हैं। बैंक निफ्टी में 0.67 प्रतिशत की तेजी है। जबकि, फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 0.12% का नुकसान है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1 प्रतिशत ऊपर है। आईटी में 1.44 और एफएमसीजी में 1.47% की उछाल है। मीडिया में 0.64, मेटल में 1.95 प्रतिशत की बढ़त है। पीएसयू बैंक 2.56, प्राइवेट बैंक 0.25, फार्मा 1.55, हेल्थ केयर 1.69, कंज्यूमर ड्यूराबेल्स 1.17 प्रतिशत ऊपर है। Stock Market Today Live 20 March 10:05 AM:यूएस-ईरान युद्ध, एफआईआई आउटफ्लो के बीच रुपया पहली बार 93 प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर को पार कर गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, निरंतर विदेशी फंड बहिर्वाह और मजबूत डॉलर के बीच घाटा बढ़ गया। सेंसेक्स में टाटा स्टील 4 पर्सेंट की तेजी के साथ टॉप गेनर है। टेक महिंद्रा में 2.88, स्टेट बैंक में 2.81, एचसीएल टेक में 2.58, पावर ग्रिड में 2.49 पर्सेंट की तेजी है। जबकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.39, इन्फोसिस में 2.28, आईटीसी में 2.20, एनटीपीसी में 2.10 प्रतिशत की बढ़त है। टाइटन, इटरनल, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी में भी 1.59 से 1.89 प्रतिशत की तेजी है। सेंसेक्स टॉप लूजर में केवल एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस हैं, जिनमें क्रमश: 1.96 और 0.84 प्रतिशत की गिरावट है। Stock Market Today Live 20 March 9:35 AM:घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत रिकवरी मोड में हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 911 अंक ऊपर 75118 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 281 अंकों की छलांग लगाकर 23283 पर ट्रेड कर रहा है। Stock Market Today Live 20 March 9:15 AM:घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत गुरुवार की गिरावट के बाद आज शुक्रवार को रिकवरी मोड में हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 352 अंक ऊपर 74559 पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 108 अंकों की बढ़त के साथ 23110 पर खुलने में कामयाब रहा। दूसरी ओर, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 92.92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। Stock Market Today Live 20 March 7:53 AM:गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट में कुछ राहत देखने को मिल सकती है। सेंसेक्स और निफ्टी 50 के शुक्रवार को बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। बाजार को शॉर्ट कवरिंग और मिले-जुले वैश्विक संकेतों से सपोर्ट मिल रहा है, हालांकि निवेशकों में सतर्कता अभी भी बनी हुई है। गुरुवार को बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली, जिससे तीन दिन की तेजी थम गई। सेंसेक्स 2,496 अंक टूटकर 74,207 और निफ्टी 775 अंक गिरकर 23,002 पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में गिरावट के बाद शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है, जिससे आज रिकवरी हो सकती है। Gift Nifty करीब 23,177 पर ट्रेड कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 120 अंकों की प्रीमियम है। इससे संकेत मिलता है कि बाजार पॉजिटिव शुरुआत कर सकता है। एशियाई बाजारों में आज मिश्रित रुख देखने को मिला। कोरिया का Kospi करीब 1% चढ़ा और Kosdaq में 0.94% की बढ़त रही। जापान में बाजार बंद हैं और हांगकांग में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। डॉऊ जोंस 0.44% गिरा और S&P 500 में 0.27% की गिरावट दर्ज की गई। नैस्डैक 0.28% कमजोर हुआ। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। ईरान ने ऊर्जा ठिकानों पर हमले तेज किए और अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी। इजरायल ने भी सख्त रुख अपनाया। इससे तेल की कीमतों और महंगाई पर दबाव बना हुआ है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने दरें 2% पर स्थिर रखीं। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने 3.75% पर बरकरार रखा। चीन ने भी लोन रेट में कोई बदलाव नहीं किया। यानी वैश्विक स्तर पर मौद्रिक नीति सख्त बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड करीब $107 प्रति बैरल पर था और WTI करीब $93 बैरल पर। वहीं सोना इस हफ्ते करीब 8% गिरा, जो छह साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट हो सकती है। यानी कमोडिटी बाजार में भी अस्थिरता बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में वोलैटिलिटी बनी रहेगी। शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बाद रिकवरी के संकेत जरूर मिल रहे हैं, लेकिन वैश्विक अनिश्चितता और महंगे तेल के कारण जोखिम बना हुआ है। निवेशकों के लिए यह समय सोच-समझकर कदम उठाने का है।
शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.