Achira News Logo
Achira News

श्रीनगर में अत्याधुनिक कैथ लैब खोली गई, जिससे दिल की देखभाल घर के करीब आ गई

Amar Ujala
श्रीनगर में अत्याधुनिक कैथ लैब खोली गई, जिससे दिल की देखभाल घर के करीब आ गई
Full News
Share:

श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में लंबे समय से प्रतीक्षित कैथ लैब अब शुरू होने जा रही है। 8 मई से इस अत्याधुनिक सुविधा का संचालन होगा जिसके साथ ही अस्पताल में हृदय रोग से जुड़े ऑपरेशन और जांचें भी शुरू हो जाएंगी।और पढ़ेंTrending Videosदून अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय 8 मई और 9 मई को बेस अस्पताल में सेवाएं देंगे। वह ओपीडी में मरीजों की जांच के साथ-साथ कार्डियक ऑपरेशन भी करेंगे। विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता से स्थानीय मरीजों को अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने सभागार में मेडिसिन विभाग, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर सभी दवा, ऑपरेशन संबंधित सभी जरूरतों के साथ अन्य व्यवस्थाएं बृहस्पतिवार तक पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश रावत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवादविज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

श्रीनगर में अत्याधुनिक कैथ लैब खोली गई, जिससे दिल की देखभाल घर के करीब आ गई | Achira News