भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल चोटिल होने की वजह से 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं. श्रेयंका को बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुई थीं. उनके टखने में चोट लगी थी. टीम इंडिया के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है. श्रेयंका पाटिल को चोटिल होने के बाद स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था. नीदरलैंड्स के खिलाफ पावरप्ले का आखिरी ओवर डालते हुए श्रेयंका का टखना बुरी तरह से मुड़ गया था और उन्हें तुरंत ग्राउंड छोड़कर जाना पड़ा था. श्रेयंका इसके बाद मैच में दोबारा गेंदबाजी करने के लिए नहीं लौट सकी थीं. श्रेयंका पाटिल के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद उनकी जगह पर 24 साल की लेग स्पिनर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. प्रेमा महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से पिछले दो सीजन में छह मैच खेल चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं. घरेलू क्रिकेट में प्रेमा रावत ने उत्तराखंड को सीनियर चैंपियनशिप जिताने में गेंद से अहम योगदान दिया था. भारतीय टीम का प्रदर्शन 2026 टी20 विश्व कप में अब तक शानदार रहा है. पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया था. वहीं, दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से रौंदा था. भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोबोर्ड पर 209 रन लगाए थे. टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली थी. वहीं शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया था. गेंदबाजी में भारत की तरफ से श्री चरणी ने 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे, जबकि शेफाली वर्मा ने 3 विकेट अपने नाम किए थे. भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने अगले मुकाबले में रविवार को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी.
श्रेयंका पाटिल चोट के कारण 2026 टी20 विश्व कप से बाहर
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.