आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के बीच भारतीय टीम को करारा झटका लगा है। टीम की स्टार खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। अभी तक टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में केवल दो ही मैच खेले हैं। इस बीच खबर ये भी है कि उनकी जगह रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है। उनकी जगह एक अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली है। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में अब तक दो मैच खेले हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को पटकनी दी और इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच को भी आसानी से अपने नाम कर लिया। लेकिन इसी मैच में श्रेयंका पाटिल चोटिल हो गई थीं। उनके टखने में चोट लग गई थी। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में पावरप्ले के आखिरी ओवर में गेंद रोकने की कोशिश में श्रेयंका पाटिल का टखना मुड़ गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। श्रेयंका का बाहर होना टीम के लिए करारा झटका है। वे गेंदबाजी में तो बेहतरीन प्रदर्शन करती ही हैं, साथ ही कमाल की फील्डर भी हैं। साथ ही अक्सर आखिरी के ओवर्स में आकर वे आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी भी करती हैं। इस बीच खबर है कि उनकी जगह प्रेमा रावत को टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी गई है। प्रेमा करीब 24 साल की लेग स्पिनर हैं और अभी तक कोई भी इंटरनेशनल मैच उन्होंने नहीं खेला है। यानी वे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। हालांकि वे महिला प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल में अब तक अच्छा खेल दिखाती रही हैं, इसीलिए उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में लिया गया है। प्रेमा उत्तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं और वहां भी वे अच्छा खेल दिखाती आई हैं। भारतीय टीम के पास अब श्रेयंका पाटिल की जगह प्लेइंग इलेवन में खेलने के लिए दो विकल्प हैं। राधा यादव पहले ही टीम में हैं और अब प्रेमा रावत भी आ गई हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर को फैसला करना है कि वे प्लेइंग इलेवन में किसे मौका देती हैं। दो मैच खेलने के बाद अब भारतीय टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका की मजबूत टीम से होगा। ये मैच 21 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। लीग फेज का ये भारत के लिए सबसे अहम मुकाबला होगा। अभी भारत के पास दो मैच जीतकर चार अंक हैं। अगर अगला मैच भी जीत लिया गया तो अंक बढ़कर छह हो जाएंगे, इससे आगे के लिए आसानी होगी। यह भी पढ़ें बेन स्टोक्स नाइटक्लब विवाद के बाद दिखेंगे एक्शन में, काउंटी में डरहम के स्क्वाड में मिली जगह वैभव सूर्यवंशी के बाद अब बिहार की 15 साल की बेटी ने दिखाया मैदान पर कमाल, 126 गेंदों में ठोक दिए 306 रन Latest Cricket News
श्रेयंका पाटिल पैर की चोट के कारण ICC महिला T20 विश्व कप 2026 से बाहर
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.