टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई हैं. उन्हें नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में टखने में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पूरे विश्व कप टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. श्रेयंका का बाहर होना इसलिए चिंता का विषय है क्योंकि वे ना केवल एक चुस्त फील्डर हैं बल्कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भी अपना योगदान देती रही हैं. टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को भारत और नीदरलैंड्स का मैच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 95 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी. उसी मुकाबले में नीदरलैंड्स की पारी के दौरान श्रेयंका पाटिल गेंद को रोकने की कोशिश में अपना टखना चोटिल कर बैठी थीं. चोट इतनी गंभीर थी कि पाटिल को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया. 24 वर्षीय लेग स्पिन गेंदबाज प्रेमा रावत को श्रेयंका पाटिल का रिप्लेसमेंट घोषित किया गया है. प्रेमा रावत घरेलू क्रिकेट में अच्छा करती आई हैं, उन्होंने उत्तराखंड की टीम को सीनियर चैंपियनशिप जिताने में बड़ा योगदान दिया था. वहीं महिला प्रीमियर लीग में उन्होंने पिछले 2 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम का प्रतिनिधित्व किया है. रावत ने अब तक RCB के लिए 6 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं. भारतीय टीम ने अब तक वर्ल्ड कप में अपने दोनों मैच जीते हैं और वह ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है. टीम इंडिया ने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से हराया था, उसके बाद नीदरलैंड्स को 95 रनों की बड़ी हार का स्वाद चखाया. लगातार 2 जीत दर्ज कर टीम इंडिया टेबल टॉपर बनी हुई है. भारत का अगला मैच 21 जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ होना है.
श्रेयंका पाटिल पैर की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.