Achira News Logo
Achira News

श्रीसंत ने बहस छेड़ दीः भारत को धोनी जैसे मेंटर की जरूरत है, गंभीर की नहीं

ABP News
श्रीसंत ने बहस छेड़ दीः भारत को धोनी जैसे मेंटर की जरूरत है, गंभीर की नहीं
Full News
Share:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है. श्रीसंत का मानना है कि भारतीय टीम को फिलहाल गौतम गंभीर की नहीं, बल्कि एमएस धोनी जैसे मेंटॉर की जरूरत है. उनके इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में नई बहस शुरू हो गई है. गौतम गंभीर जुलाई 2024 में भारतीय टीम के मुख्य कोच बने थे. उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह यह जिम्मेदारी संभाली थी. उनके कार्यकाल में भारत ने कई आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं, लेकिन घरेलू मैदान पर कुछ सीरीज में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में श्रीसंत ने कहा कि खिलाड़ियों को ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है, जिसकी वे इज्जत करें, न कि ऐसे इंसान की जो पीठ पीछे बातें करे या टीवी पर खुद को चमकाने की कोशिश करे. इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि भारतीय टीम घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ संघर्ष क्यों कर रही है, तो उन्होंने सवाल पूरा होने से पहले ही पूछा, “कोच कौन था? चयन और टीम मैनेजमेंट से जुड़े मुद्दों पर भी उन्होंने गंभीर को जिम्मेदार ठहराया. 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे श्रीसंत ने कहा, 'कोच को बदलो टीम इंडिया को कोच नहीं, मेंटॉर की जरूरत है.' उन्होंने आगे कहा, 'लोग कुछ भी कहें, लेकिन धोनी की मानसिकता और अपने खिलाड़ियों में उन्होंने जो भरोसा जगाया, वही टीम की सफलता की असली कुंजी थी.' कोच की भूमिका पर अपनी राय रखते हुए श्रीसंत ने खिलाड़ियों के योगदान को सबसे अहम बताया. उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीतते हैं, कोच नहीं. खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाते हैं, इसलिए क्रेडिट उन्हें ही मिलना चाहिए.' इस साल टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, 'अगर संजू ने परफॉर्म नहीं किया होता, अगर सूर्यकुमार यादव ने अच्छी कप्तानी नहीं की होती, या अगर गेंदबाजी बदलाव सही समय पर नहीं किए गए होते, तो क्या हम जीत पाते? क्या कोच मैदान पर फैसले ले रहा था?' भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जुलाई 2024 में गौतम गंभीर को टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया था. उनके दो साल के कार्यकाल में भारतीय टीम ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं. गंभीर की निगरानी में भारत ने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की. इसके बाद टीम ने एशिया कप का खिताब भी जीता. वहीं 2026 की शुरुआत में भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीतने में भी सफल रही. आईसीसी टूर्नामेंटों में शानदार सफलता के बावजूद कुछ घरेलू सीरीज भारतीय टीम के लिए निराशाजनक रहीं. गंभीर के कार्यकाल में भारत को अपने घर में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हार का सामना करना पड़ा. इन्हीं नतीजों को आधार बनाते हुए श्रीसंत ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए और भारतीय टीम के साथ एमएस धोनी को मेंटॉर की भूमिका में जोड़ने की वकालत की. PAK New Central Contract 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लगी लॉटरी! PCB के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नियमों से बढ़ी कमाई, अब मिलेगा इतना पैसा

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.