Achira News Logo
Achira News

शिवसेना नेता संजय राउत ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया

ABP News
शिवसेना नेता संजय राउत ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया
Full News
Share:

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि ये ममता दीदी का बहुत बड़ा अपराध है कि उन्होंने राहुल गांधी की बात नहीं मानी. अगर राहुल गांधी के साथ ममता दीदी बैठतीं और चर्चा करतीं तो नतीजे कुछ और आते. राहुल गांधी ने जो जो कहा वो सच हुआ. उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी दूरदर्शी नेता हैं, उनके पास विजन है. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का चुनाव चोरी कर लिया गया.'' उन्होंने आगे उदाहरण देते हुए ये भी कहा कि जब इंदिरा गांधी और कांग्रेस चुनाव हार गई थीं तो उस दौरान पूरे देश में उनकी सत्ता थी. लगभग सभी राज्यों में उनकी सत्ता आई थी लेकिन लोगों ने इंदिरा गांधी को हरा दिया. यही हाल पीएम नरेंद्र मोदी का और बीजेपी का होने वाला है.'' #WATCH | Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, "This is a grave crime by Mamata Didi that she did not listen to Rahul Gandhi. If Mamata Didi had sat down with Rahul Gandhi and discussed the matter, the results would have been different. What Rahul Gandhi… pic.twitter.com/ZGYQTaYLfD शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने आगे कहा, ''बीजेपी को लगता है कि पूरे देश में उनकी सत्ता है, अब हम चक्रवर्ती सम्राट हो गए. ऐसा नहीं है. जब-जब दीया बुझता है तो लौ बढ़ जाती है और फिर वो बुझ जाती है. बीजेपी का यही हाल होने वाला है.'' बीजेपी ने सोमवार (04 मई) को पश्चिम बंगाल में शानदार जीत दर्ज पूर्वी भारत के उस अहम गढ़ में एंट्री की, जहां एक दशक से अधिक समय तक वह अपने विस्तार के बावजूद सेंध नहीं लगा पाई थी. बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत हो गया. बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 80 सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को महज 2 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. इसके अलावा AJUP को 2, CPI(M) को 2 और AISF को एक सीट पर जीत हासिल हुई.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

शिवसेना नेता संजय राउत ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया | Achira News