मुंबई:उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्रीममता बनर्जीने कांग्रेस नेताराहुल गांधीकी बात नहीं सुनकर और उनसे गठबंधन के संबंध में वार्ता ना करके ‘बड़ी गलती’ की, वर्ना विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ और होते। बीजेपी ने 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीतकर निर्णायक बहुमत हासिल किया और बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 15 साल के शासन का अंत हो गया।बीजेपी की जीत लोकतंत्र की जीत नहीं-राउतममता बनर्जी को प्रतिष्ठित भवानीपुर सीट पर बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत लोकतंत्र की जीत नहीं है, क्योंकि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से लाखों मतदाताओं के नाम हटा दिए गए।‘इंडिया’ का भविष्य उज्ज्वलशिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बनर्जी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन जैसे प्रमुख विपक्षी नेताओं की हार के बावजूद, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने जो कुछ भी कहा था (पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनावों में धांधली के बारे में), वह सच साबित हुआ। वह एक दूरदर्शी नेता हैं।भविष्य में हारेगी बीजेपीउन्होंने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी ने भी एक समय अधिकांश राज्यों में जीत हासिल की थी, फिर भी उन्हें बाद में करारी हार का सामना करना पड़ा। राउत ने कहा कि भाजपा भी इस समय शिखर पर है और भविष्य में उसे भी हार का सामना करना पड़ेगा।
शिवसेना सांसद ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए ममता बनर्जी की आलोचना की
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.