पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार ऑलराउंडर शशांक सिंह ने घरेलू क्रिकेट में बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ छोड़कर 2026-27 सीजन से पुडुचेरी के लिए खेलने का ऐलान कर दिया है. शशांक ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) ले लिया है. शशांक ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'हां, मैं छत्तीसगढ़ छोड़ रहा हूं. मैंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) से एनओसी ले ली है और 2026-27 सीजन से पुडुचेरी के लिए खेलूंगा. पिछले सीजन में मुझे कंधे और उंगली में गंभीर चोट लगी थी, लेकिन उस मुश्किल दौर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मेरा बिल्कुल साथ नहीं दिया.' उन्होंने आगे कहा, 'सीजन खत्म होने के बाद मेरा नाम छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 के खिलाड़ियों की सूची में नहीं रखा गया. इतना ही नहीं, बेंगलुरु में आयोजित प्री-सीजन कैंप के लिए गई छत्तीसगढ़ टीम में भी मेरा नाम नहीं था. मैंने पूछा कि मुझे क्यों नहीं चुना गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.' शशांक ने आरोप लगाया, 'मुझसे कहा गया कि मैं सिर्फ आईपीएल खेलना चाहता हूं और छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना चाहता. जबकि सच यह है कि पिछले साल ही बीसीसीआई ने मुझे 2023-24 घरेलू लिमिटेड ओवर्स सीजन के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के रूप में लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया था.' 34 साल के शशांक अब पुडुचेरी के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, वह इस सीजन रेड-बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी गेंदबाजी को और बेहतर बनाने पर काम करेंगे, ताकि टी20 क्रिकेट में एक पूर्ण ऑलराउंडर के रूप में योगदान दे सकें. भारत के सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले घरेलू व्हाइट-बॉल खिलाड़ियों में शामिल शशांक सिंह का 2024-25 सीजन भी शानदार रहा. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में सिर्फ 7 मैचों में 450 रन बनाए और 11 विकेट भी झटके. वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के 7 मुकाबलों में उन्होंने 188 रन बनाए.
शशांक सिंह 2026-27 सत्र में पुडुचेरी के लिए खेलने के लिए छत्तीसगढ़ से रवाना हुए
Aaj Tak•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.