Shehzad Poonawalla Mother Accident Video:शहजाद पूनावाला ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि उनकी मां का एक्सीडेंट हो गया है और वो गंभीर रूप से घायल है। वहीं, जानबूझकर कार से टक्कर मारने के गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। परिवार का आरोप है कि 'यह हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर हमला किया गया है।' BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, कुछ घंटे पहले एक व्यक्ति ने जानबूझकर उनकी मां पर कार चढ़ाई, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गईं। आरोपी मौके से फरार हो गया। शहजाद पूनावाला ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनकी मां की जल्द ही सर्जरी होनी है। उन्होंने लोगों से उनकी मां के लिए प्रार्थना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी मां बहुत दयालु और नेक इंसान हैं और इस उम्र में उनके साथ ऐसा होना बेहद दुखद है। वहीं तहसीन पूनावाला ने भी पोस्ट कर जानकारी दी है, तहसीन शहजाद पूनावाला के भाई हैं। उन्होंने घटना के बारे में बताते हुए लिखा- 'मेरी मां एक सीनियर सिटिजन हैं, मेरे ड्राइवर और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के साथ ड्राइव पर गई थीं और जब वे हमारी कार में पेट्रोल भरवा रहे थे, तो वह साइड में इंतजार कर रही थीं, किसी ने उन्हें टक्कर मार दी (लगता है जानबूझकर) और भाग गया। तहसीन पूनावाला ने एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है। शहजाद पूनावाला और तहसीन पूनावाला दोनों भाईयों ने पुणे पुलिस को एक्स पर टैग करते हुए आरोपी को पकड़ने की मांग की है। जिसके बाद पुणे सिटी पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी की कार का नंबर भी दिया गया है।
शहजाद पूनावाला की मां गंभीर दुर्घटना में शामिल थींः इन्फ्लुएंसर ने परेशान करने वाला वीडियो साझा किया
Republic Bharat•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Republic Bharat
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.