शाहजहांपुर। जनवरी माह में जीएसटी संग्रह में जनपद ने मंडल में पहला और प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष जनवरी के मुकाबले इस वर्ष 38.23 फीसदी की वृद्धि हुई है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में चार पहिया, केमिकल, खाद्य तेल, कोयला, लोहा, स्टील, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कॉस्मेटिक में वृद्धि दर्ज की गई है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंजीएसटी संग्रह में जनपद पिछले तीन माह से मंडल में पहले स्थान पर चल रहा है। लगातार जीएसटी संग्रह में वृद्धि हो रही है। सहालग और त्योहार का सीजन आने वाला है। इसमें और इजाफा होने की संभावना है। व्यापारी जीएसटी के प्रति जागरूक हुए हैं। लोगों की खरीद क्षमता बढ़ रही है। इसके अलावा जीएसटी के दो स्लैब रह जाने से भी खरीदारी में इजाफा हुआ है। इस वजह से जीएसटी संग्रह में वृद्धि हो रही है।विज्ञापनविज्ञापन--इन वस्तुओं की खरीद में हुई गिरावटदो पहिया वाहन, सीमेंट, उवर्रक, एफएमजीसी, रेडीमेड गारमेंट्स, ठेकेदारों से प्राप्त कर में कमी आई है। इस वजह से पिछले वर्ष जनवरी की तुलना में इस वर्ष जनवरी में इन सेक्टरों से जीएसटी संग्रह में गिरावट आई है।--जीएसटी संग्रह की जनवरी माह की स्थिति करोड़ मेंजिला जनवरी 2026 जनवरी 2025 प्रतिशतबदायूं 781.36 851.94 - 8.29बरेली 10934.94 10114.52 8.11शाहजहांपुर 3420.13 2474.20 38.23--पिछले वर्ष जनवरी माह की तुलना इस वर्ष जनवरी में जीएसटी संग्रह में 38.23 फीसदी का इजाफा हुआ है। जीएसटी संग्रह के मामले में जनपद मंडल में पहले और प्रदेश में छठे स्थान पर है।- प्रवेश तोमर, उपायुक्त, राज्यकर
शाहजहांपुर जिला भारत में जी. एस. टी. संग्रह में सबसे आगे
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.