Achira News Logo
Achira News

शाहरुख खान ने एटली को दी जन्मदिन की बधाई, रीयूनियन के संकेत दिए

ABP News•
शाहरुख खान ने एटली को दी जन्मदिन की बधाई, रीयूनियन के संकेत दिए
Full News
Share:

सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. अब शाहरुख खान ने एटली की इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है. शाहरुख की पोस्ट वायरल है. इस पोस्ट में शाहरुख ने एटली संग री-यूनियन को लेकर हिंट दिया है. शाहरुख खान ने पोस्ट कर लिखा, 'शुक्रिया मेरे 'जवान' कैप्टन. हमारे सेट की उस मस्ती को बहुत याद करता हूं. चलो, जल्द ही कुछ और नया बनाते हैं. बहुत सारा प्यार.' बता दें कि एटली ने शाहरुख को विश करते हुए लिखा था- हैप्पी, हैप्पी, हैप्पी बर्थडे किंग खान, शाहरुख सर. 'तू मिल जाए' सॉन्ग बहुत प्यारा है. आपको बिग स्क्रीन पर देखने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं. किंग का इंतजार कर रहा हूं. शाहरुख खान की पोस्ट पर फैंस कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या 'जवान 2' लेकर आ रहे हैं? वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि आप दोनों के साथ में फिल्म करते देखने का इंतजार कर रहे हैं. Thank you my Jawan captain. Missing the madness of our sets. Let's create some more soon. Love you. @iamsrk We are Waiting Khan saaaaab https://t.co/B3sCeqkvBp @iamsrk Jawan 2 When? बता दें कि शाहरुख खान को एटली की फिल्म 'जवान' में देखा गया. फिल्म को बहुत पसंद किया गया. फिल्म 2023 में रिलीज हुई. फिल्म का जॉनर एक्शन थ्रिलर है. फिल्म को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, रिद्धि डोगरा, अश्लेषा ठाकुर, गिरिजा ओक नजर आए. इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. फिल्म किंग की बात करें तो ये 24 दिसंबर 2026 को रिलीज हो रही है. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभय वर्मा, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म से शाहरुख खान का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. वहीं शाहरुख के बर्थडे पर दीपिका संग उनका गाना रिलीज हुआ. गाने में दीपिका और शाहरुख की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. मोनिका गुप्ता एबीपी लाइव में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं. वे सिनेमा, मेनस्ट्रीम बॉलीवुड व हॉलीवुड के साथ-साथ विशेष रूप से ऑफबीट सिनेमा पर अच्छी समझ रखती हैं. एबीपी लाइव से पहले मोनिका देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों 'आजतक' और 'लाइव हिंदुस्तान' के डिजिटल न्यूजरूम्स में अपनी संपादकीय सेवाएं दे चुकी हैं. उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. इसके अलावा, उन्होंने भारत सरकार के 'स्वयं' पोर्टल से AI in Digital and Social Media Marketing में विशेषज्ञ प्रमाणन भी हासिल किया है, जो उनकी रिपोर्टिंग और कंटेंट रणनीति को आधुनिक डिजिटल मानकों के अनुरूप तथ्यपरक व प्रभावी बनाता है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.