सीएसआईआर नेट जून (CSIR NET Dec 2026) एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट आज यानी 5 नवंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। जो अभ्यर्थी आज रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा कर लेंगे वे फॉर्म को 6 नवंबर 2026 तक सबमिट कर पाएंगे। जो उम्मीदवार आज फीस जमा करके कल तक फॉर्म सबमिट नहीं कर पाएंगे उनको आवेदन का एक और मौका मिलेगा लेकिन इसके लिए उन्हें लेट फीस जमा करनी होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से 7 से लेकर 9 नवंबर तक विंडो ओपन की जाएगी। इस दौरान आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को 500 रुपये अतिरिक्त फीस जमा करनी होगी। सीएसआईआर नेट फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं- CSIR NET December 2026 Application Form ब्रोशर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। पढ़ाई और एग्जाम के लिए फ्री पर्सनल कुंडली मार्गदर्शन — अभी जानें सीएसआईआर नेट दिसंबर एग्जाम में आवेदन के साथ जनरल श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 1150 रुपये, जनरल ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (NCL) वर्ग को फीस 600 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी एवं थर्ड जेंडर वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 325 रुपये निर्धारित है। सभी वर्ग के अभ्यर्थी जो लेट फीस के साथ आवेदन करेंगे उनको 500 अतिरिक्त का भुगतान करना होगा। दिसंबर सेशन में परीक्षा 5 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। यह विषय 1- रासायनिक विज्ञान, 2- पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रहीय विज्ञान 3. जीवन विज्ञान और जैव-प्रौद्योगिकी 4. गणितीय विज्ञान 5. भौतिक विज्ञान हैं। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Agniveer: 75 फीसदी अग्निवीर सैनिकों को 2 साल का सेवा विस्तार, अब 6 साल होगा कार्यकाल
सी. एस. आई. आर. एन. ई. टी. जून (दिसंबर 2026) पंजीकरण की अंतिम तिथि आज; विलंब शुल्क विकल्प उपलब्ध
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.