Achira News Logo
Achira News

सी. बी. आई. ने अज्ञात वी. आई. पी. के खिलाफ मामले में देहरादून पुलिस से दस्तावेज लिए

Amar Ujala
सी. बी. आई. ने अज्ञात वी. आई. पी. के खिलाफ मामले में देहरादून पुलिस से दस्तावेज लिए
Full News
Share:

विस्तारFollow Usअज्ञात वीआईपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने मंगलवार को देहरादून पुलिस से दस्तावेज लिए हैं। इस मामले में कुछ और दस्तावेज लिए जाने बाकी हैं। सीबीआई जल्द ही वसंत विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी के वादी पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के भी बयान दर्ज कर सकती है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंगौरतलब है कि गत नौ जनवरी को पद्मश्री जोशी की शिकायत पर वसंत विहार थाने में भी अज्ञात वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी थी।विज्ञापनविज्ञापनसीबीआई ने वसंत विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सोमवार को दिल्ली में सीबीआई स्पेशल क्राइम ब्रांच टू में अज्ञात वीआईपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सीबीआई की एक टीम सोमवार शाम को ही देहरादून पहुंच गई थी।Dehradun: गुंजन हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, कोर्ट में पेशी के दौरान हत्यारोपी को अधिवक्ताओं ने पीटासीबीआई के सूत्रों ने बताया कि टीम ने मंगलवार को देहरादून पुलिस से संपर्क किया था। कुछ दस्तावेज हासिल किए गए हैं। जबकि, कुछ और इसमें लिए जाने बाकी हैं। इस प्रकरण में सीबीआई पिछले दिनों सोशल मीडिया पर चली वीडियो का भी अवलोकन करेगी।स्थानीय पुलिस ने भी इन वीडियो को केंद्रीय फॉरेंसिक लैब चंडीगढ़ जांच के लिए भेजा हुआ है। अलावा 2022 में हत्याकांड के समय हुए आंदोलन, आरोप प्रत्यारोप और न्यायालयों को की गई शिकायतों की भी पड़ताल करेगी। सीबीआई हत्या के मुकदमे में कब्जे में लिए गए रिजॉर्ट के रजिस्टर की भी जांच करेगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

सी. बी. आई. ने अज्ञात वी. आई. पी. के खिलाफ मामले में देहरादून पुलिस से दस्तावेज लिए | Achira News