Achira News Logo
Achira News

सी. बी. आई. ने कथित वित्तीय धांधली की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया

Amar Ujala
सी. बी. आई. ने कथित वित्तीय धांधली की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया
Full News
Share:

सीबीआई मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों और दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जानी है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जाना है कि कथित गड़बड़ी में अन्य किन-किन लोगों की भूमिका रही है और धन के लेनदेन की पूरी श्रृंखला क्या रही। जांच एजेंसी का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिससे मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा होगा।विज्ञापनगौरतलब है कि पंचकूला निगम के फंड से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित घोटाले और बैंकिंग अनियमितताओं की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में पहले भी कई दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा चुकी है। सीबीआई अब रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से विस्तृत पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने, कथित लाभार्थियों की पहचान करने और मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल करेगी। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में जांच के आधार पर और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।विज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.