केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 की मुख्य बोर्ड परीक्षा और सेकंड बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए के छात्रों के लिए पोस्ट रिजल्ट प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है. अब जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है, उन्हें सबसे पहले अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करनी होगी. इसके बाद ही वे अंकों के वेरिफिकेशन या उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे. बोर्ड ने 5 अगस्त को जारी नोटिस में बताया कि पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी. आपको बता दें कि मुख्य बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया था, जबकि सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 18 जुलाई 2026 को जारी हुआ था. पोस्ट रिजल्ट सुविधाओं के लिए सभी आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे. सीबीएसई ने इस बार भी पोस्ट रिजल्ट प्रक्रिया को तीन चरणों में रखा है. सबसे पहले छात्र अपने मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करेंगे. इसके बाद अगर उन्हें किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो वह अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. वेरिफिकेशन के बाद भी अगर किसी उत्तर के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति रहती है तो संबंधित प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया जा सकेगा. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कैन कॉपी लिए बिना छात्र सीधे वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. छात्र 5 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक अपने मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए प्रति विषय 300 रुपये फीस निर्धारित की गई है. सीबीएसई ने छात्रों को सलाह दी है कि स्कैन कॉपी प्राप्त करने के बाद उसे ध्यान से देखें और उसके बाद ही यह तय करें कि उन्हें वेरिफिकेशन या री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन करना है या नहीं. उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी देखने के बाद छात्र 16 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स और री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स के लिए 300 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका और री-इवैल्युएशन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न जमा करना होगा. अगर कोई छात्र दोनों सुविधाओं का लाभ लेना चाहता है, तो उसे दोनों प्रक्रियाओं के लिए अलग-अलग फीस देनी होगी. सीबीएसई के अनुसार वेरिफिकेशन के दौरान यह देखा जाएगा कि कहीं किसी उत्तर का मूल्यांकन छूट तो नहीं गया, अंकों का कुल जोड़ सही किया गया है या नहीं और उत्तर पुस्तिका से अंतिम अंक दर्ज करते समय कोई गलती तो नहीं हुई है. अगर वेरिफिकेशन के बाद भी छात्र संतुष्ट नहीं होता तो वह केवल उन्हीं प्रश्नों के मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेगा, जिन्हें उसने चुना होगा. इसके अलावा बोर्ड ने साफ किया है कि पुनर्मूल्यांकन के बाद अगर अंक बढ़ते हैं, घटते हैं या पहले जैसे ही रहते हैं, तो वहीं अंतिम माने जाएंगे. अगर री-इवैल्युएशन के बाद अंकों में बदलाव होता है, तो छात्र को पहले जारी की गई मार्कशीट और सर्टिफिकेट वापस जमा करने होंगे. इसके बाद सीबीएसई नई मार्कशीट और प्रमाण पत्र जारी करेगा. कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.
सी. बी. एस. ई. ने कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए नई परिणाम-पश्चात प्रक्रिया शुरू की
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.