विस्तारFollow Usचौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीएड और स्पेशल बीएड (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फार्म भरने से तिथियां जारी कर दी हैं। यह व्यवस्था बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से काउंसलिंग में सम्मिलित होकर और विश्वविद्यालय पोर्टल पर पंजीकृत अल्पसंख्यक संस्थानों के माध्यम से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर लागू होगी।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंयह प्रक्रिया विश्वविद्यालय से संबंधित राजकीय, अनुदानित और स्ववित्त पोषित कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा फार्म केवल विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल https://annual.ccsuniversityweb.in के माध्यम से ही भरे जाएंगे। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर विद्यार्थी helpdeskccsuweb@gmail.com ई-मेल आइडी या हेल्पलाइन नंबरों 9259089985 और 9560014163 पर संपर्क कर सकते हैं।विज्ञापनविज्ञापनये विद्यार्थी भर सकेंगे परीक्षा फार्मविश्वविद्यालय ने विभिन्न सत्रों और श्रेणियों के विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने की अनुमति दी है। इनमें बीएड/स्पेशल बीएड सत्र 2024–2026 के द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा (अनुक्रमांक 25 से शुरू), बीएड/स्पेशल बीएड सत्र 2023–2025 के द्वितीय वर्ष की बैक व पूर्व परीक्षा (अनुक्रमांक 24 से शुरू), बीएड/स्पेशल बीएड सत्र 2024–2026 के प्रथम वर्ष की बैक और पूर्व परीक्षा (अनुक्रमांक 25 से शुरू), बीएड/स्पेशल बीएड सत्र 2023–2025 के प्रथम वर्ष की केवल पूर्व परीक्षा (अनुक्रमांक 24 से शुरू) के छात्र परीक्षा फार्म भर सकते हैं।अन्य सत्र का वर्ष का फार्म भरा तो होगा निरस्तविवि ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई विद्यार्थी उपरोक्त के अतिरिक्त किसी अन्य सत्र या वर्ष का परीक्षा फार्म भरता है तो उसका फार्म स्वतः ही निरस्त मान लिया जाएगा। आनलाइन फार्म भरने और शुल्क जमा करने के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म की हार्ड कापी अपने संबंधित महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। कालेजों को छात्रों के सत्यापित परीक्षा फार्म (एनआर), बीएड प्रथम वर्ष के शैक्षिक और जाति प्रमाण पत्र सहित विश्वविद्यालय में जमा कराने होंगे।परीक्षा फार्म भरने की ये हैं तिथियां...- ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने और शुल्क जमा करने की प्रारम्भिक तिथि पांच फरवरी- बिना विलंब शुल्क के अंतिम तिथि 28 फरवरी- 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ एक और दो मार्च- 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ तीन और चार मार्च- कॉलेज में हार्ड कापी जमा करने की अवधि पांच फरवरी से छह मार्च- कॉलेजों की ओर से परीक्षा फार्म का सत्यापन पांच फरवरी से नौ मार्चजिलेवार फार्म जमा करने की तिथि- बागपत और गाजियाबाद के लिए 10 मार्च- बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के लिए 11 मार्च- हापुड़ और मेरठ के लिए 12 मार्च
सी. सी. एस. यू. ने बी. एड. और विशेष बी. एड. पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने की तारीखों की घोषणा की
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.