Achira News Logo
Achira News

सीआरपीएफ जवान के बेटे की ड्यूटी के दौरान बीमार पड़ने के बाद लखनऊ के अस्पताल में मौत

Dainik Jagran
सीआरपीएफ जवान के बेटे की ड्यूटी के दौरान बीमार पड़ने के बाद लखनऊ के अस्पताल में मौत
Full News
Share:

थाना गोरई क्षेत्र के गांव महबला निवासी सीआरपीएफ जवान राजीव कुमार (36) पुत्र स्व. गोवर्धन सिंह की 20 सितंबर को लखनऊ के बेलसंस मेडिसिटी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। राजीव कुमार वर्ष 2010 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। 16 सितंबर को छुट्टी पूरी करने के बाद उन्होंने अयोध्या में अपनी पोस्टिंग पर ड्यूटी ज्वाइन की थी। अगले ही दिन अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें लखनऊ स्थित बेलसंस मेडिसिटी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया । चिकित्सकों के उपचार के बावजूद 20 सितंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। राजीव के पिता स्व. गोवर्धन सिंह का करीब दस वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। जवान अपने पीछे मां सरोज देवी, पत्नी, एक बेटी, एक बेटा और छोटे भाई को छोड़ गए हैं। बेटे की मौत से मां सरोज देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीआरपीएफ के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर राजीव कुमार को अंतिम विदाई दी। उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान एसडीएम इगलास और थाना पुलिस सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के दौरान कुछ ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक राजकुमार सहयोगी से संपर्क करने का प्रयास किया। ग्रामीणों के अनुसार फोन पर संपर्क नहीं हो सका। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी की चर्चा रही। हालांकि, विधायक की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया अथवा स्थिति स्पष्ट करने वाला बयान सामने नहीं आया है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.