निवेश कर मुनाफे का दिए झांसा और रुपये न देने पर दे रहे धमकीऔर पढ़ेंTrending Videosमाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। साइबर ठग ने फेसबुक पर दोस्ती कर बैंकर्स स्ट्रीट निवासी आशुतोष गर्ग ने लगभग 11.95 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने अपने एक अन्य साथी से संपर्क कराकर ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश और मुनाफे का झांसा दिया। आरोपियों ने रुपये कुछ बैंक खातों में स्थानांतरित करा लिए। आरोपी पीड़ित से और रुपये निवेश न करने पर धमकी दे रहे हैं। साइबर थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सदर बाजार थाना क्षेत्र के बैंकर्स स्ट्रीट निवासी आशुतोष गर्ग ने साइबर थाने में दी गई। शिकायत में कहा है कि कोमल सिंह नाम से फेसबुक अकाउंट चलाने वाले शख्स ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे दोस्ती की। इसके बाद वह चैटिंग कर बात करने लगा। आरोपी ने विक्रम सिंह नाम के अपने एक साथी से भी आशुतोष गर्ग की बात कराई। उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बैंक अकाउंट नंबर देकर उनसे रुपये हस्तांतरित कराने शुरू कर दिए।विज्ञापनविज्ञापनशुरुआत में आरोपियों ने मुनाफा दर्शाया लेकिन रुपये उनके खाते में नहीं लौटाए गए। आरोपियों ने कहा कि कुछ और रुपये निवेश करना होगा। तब एक साथ निवेश और मुनाफे की रकम हस्तांतरित कर दी जाएगी। उनके लगभग 11.95 लाख रुपये निवेश करने के बावजूद रुपये नहीं लौटाए गए। इसके बाद आरोपी और अधिक रुपये निवेश करने का दबाव बनाने लगे। ठगी की जानकारी होने पर आशुतोष गर्ग ने साइबर थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसपी साइबर अपराध अवनीश कुमार का कहना है कि अज्ञात आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।-------------------
साइबर ठग ने बैंकर्स स्ट्रीट निवासी को ₹1 लाख का भुगतान न करने की धमकी दी
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.