Achira News Logo
Achira News

साई कराटे अकादमी ने पदक-समृद्ध प्रदर्शन के साथ 8वें एड्डी चैलेंज कप में दबदबा बनाया

Amar Ujala
साई कराटे अकादमी ने पदक-समृद्ध प्रदर्शन के साथ 8वें एड्डी चैलेंज कप में दबदबा बनाया
Full News
Share:

गुरुग्राम। आठवीं एड्डी चैलेंज कप में जिले के साई कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। इस टूर्नामेंट में काटा और कुमिते की विभिन्न श्रेणियों में कड़े मुकाबले हुए, जिसमें एकेडमी के 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग के 16 वर्ष आयु वर्ग में हिमांशी सैनी ने सटीक तकनीक और दमदार मूव्स के दम पर दो स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, 14 वर्ष आयु वर्ग में सृष्टि मिश्रा ने भी बेहतरीन कौशल दिखाते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। काव्यांजलि ने 10 वर्ष आयु वर्ग में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। मध्यम और जूनियर वर्ग में भी खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। वानी भारद्वाज और आर्यवीर सिंह ने अपनी फुर्ती और सटीक किक्स के दम पर एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। आरिका अनिल, तरुण कटारिया, शौर्य और भविष्य सैनी ने कड़े संघर्ष के बाद एक-एक रजत और एक-एक कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उज्ज्वल कटारिया और कोविद शर्मा ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो कांस्य पदक अपने नाम किए। संवादऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

साई कराटे अकादमी ने पदक-समृद्ध प्रदर्शन के साथ 8वें एड्डी चैलेंज कप में दबदबा बनाया | Achira News