ओटीटी पर हर हफ्ते ही कोई ना कोई फिल्म और सीरीज दस्तक देती है. ऐसे में इस फ्राइडे भी ओटीटी पर एक से बढ़कर हिंदी से लेकर साउथ और मराठी फिल्में सीरीज दस्तक देने वाली हैं. लेकिन आज हम आपको फ्राइडे को रिलीज होने वाली साउथ की फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. इसमें 'लेनिन' समेत 6 फिल्में और साउथ की 1 सीरीज का नाम भी शामिल है. देखिए पूरी लिस्ट... स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म- जी5 स्ट्रीमिंग डेट- 7 अगस्त, 2026 अखिल अक्किनेनी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'लेनिन' बॉक्स ऑफिस पर ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है. इसमें अखिल के साथ ही भाग्यश्री बोर्से लीड रोल में हैं. इसमें एक गांव की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें राजनीति और न्याय की कहानी देखने के लिए मिलती है. 'लेनिन' रिश्ते, बदला और सही की लड़ाई की कहानी को दिखाती है. ये बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म- जी5 स्ट्रीमिंग डेट- 7 अगस्त, 2026 अगर आप सच्ची घटना से प्रेरित कहानियों को देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए साउथ फिल्म 'वंदा देवुलु' एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है. ये एक फैमिली ड्रामा शो है, जिसमें एक विधवा की कहानी देखने के लिए मिलती है. ये अपनी लाइफ में कंपेनियनशिप का फैसला लेती हैं. ये पारिवारिक परंपराओं और सामाजिक नियमों को चुनौती देने वाली फिल्म है. ये देखने लायक स्टोरी है. इसमें विजय एंटनी, स्वासिका विजय, लिजोमोल जोस, अजय दिशान और कुरुनास जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग डेट- 7 अगस्त, 2026 अथर्वा मुरली स्टार की अपकमिंग फिल्म 'इधयम मुरली' भी इसी फ्राइडे ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. ये एक कमिंग एज रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसमें प्रीति मुकुंदन, कयादू लोहार और फहाद फासिल भी इसमें अहम रोल में हैं. प्रीति और फहाद ने फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस दी है. इसमें एक शानदार लव स्टोरी देखने के लिए मिली है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग डेट- 7 अगस्त, 2026 सीरीज 'वधंधी सीजन 2' एक क्राइम थ्रिल फिल्म है, जिसमें एम ससिकुमार लीड रोल में हैं. इसमें 8 एपिसोड्स हैं. ये सीरीज एक नए केस और कहानी के साथ आने वाली है. इसमें सीक्रेट्स के साथ ही पॉलिटिकल ड्रामा भी देखने के लिए मिलने वाला है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म- मनोरमा मैक्स स्ट्रीमिंग डेट- 7 अगस्त, 2026 'कट्टालन' भी एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें स्मगलिंग की कहानी देखने के लिए मिलती है. इसमें केरल और तमिलनाडु बॉर्डर की कहानी है. फिल्म में एंटनी वर्गिस पेपे, राजिशा विजयन और कबीर दुहान सिंह अहम रोल में हैं. फिल्म में एक्शन, इमोशन और पावर भरपूर है. फिल्म की कहानी सर्वाइवल और जस्टिस पर आधारित है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग डेट- 7 अगस्त, 2026 वहीं, अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं तो इस फिल्म को भी आप देख सकते हैं. 'ओ सुकुमारी' तेलुगु की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मजेदार कहानी भी देखने के लिए मिलती है. ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध रहेगी. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म- सन नेक्स्ट स्ट्रीमिंग डेट- 7 अगस्त, 2026 अगर आप मलयालम फिल्मों के शौकीन हैं तो कॉमेडी मिस्ट्री फिल्म आने वाली हैं, जिसमें ढेर सारे सस्पेंस हैं. फिल्म में तालाबों और कुओं में छिपे खजाने की अफवाहों पर आधारित कहानी देखने के लिए मिलने वाली है. जब इस खजाने को गांव वाले खोज के निकालते हैं तो कई मजेदार घटनाएं होती हैं. इसमें आकाश मेनन, दिलीप पोथन और जॉनी एंटनी लीड रोल में हैं. राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.
साउथ फिल्म्स'लेनिन'और'वंधालु'इस शुक्रवार को ज़ी5 पर रिलीज़ होने वाली हैं।
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.