Achira News Logo
Achira News

सेक्टर-143 में वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र ने परिचालन शुरू किया

Dainik Jagran•
सेक्टर-143 में वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र ने परिचालन शुरू किया
Full News
Share:

शहर के हर हिस्से में एक्यूआइ (एयर क्वालिटी इंडेक्स) की जांच होगी। सीपीसीबी (सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड) की ओर से सेक्टर-143 में लगाए गए मानीटरिंग स्टेशन से इसी सप्ताह निगरानी शुरू होगी। बिजली कनेक्शन को लेकर यहां आ रहीं बाधाएं दूर हो चुकीं हैं। ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने का कार्य हो चुका है। इसी सप्ताह यह मानीटरिंग स्टेशन शुरू होने का दावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से किया गया है। बता दें शहर में निगरानी के लिए आठ मॉनीटिंग स्टेशन की जरूरत थी। पूर्व में चार स्टेशन यहां संचालित होते थे। सीपीसीबी की ओर से लगाए तीन स्टेशन इसी वर्ष शुरू हुए। सेक्टर-143 स्थित आठवां मानीटरिंग अक्टूबर में बनकर तैयार हो चुका था। बिजली कनेक्शन मिलने में यहां देरी हुई। अब कनेक्शन की प्रक्रिया यहां पूरी हो चुकी है। इसी सप्ताह यह मानीटिरिंग स्टेशन शुरू होगा। यूपीपीसीबी (उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के क्षेत्राधिकारी रीतेश तिवारी ने बताया कि शहर के क्षेत्रफल के अनुसार आठ स्टेशन की यहां जरूरत थी। सात स्टेशन संचालित हो रहे हैं। आठवां स्टेशन भी तीन से चार दिन में शुरू हो जाएगा। बिजली कनेक्शन से संबंधित सभी प्रक्रिया यहां पूरी हाे चुकीं हैं। दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता; JE और AE सस्पेंड नोएडा में धनतेरस-दीवाली पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, 5 से 8 नवंबर तक इन रास्तों पर जाने से बचें; देखें रूट प्लान

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.