Achira News Logo
Achira News

स्कॉटलैंड बनाम कनाडाः ऐतिहासिक 5000वां एकदिवसीय मैच शुरू

ABP News
स्कॉटलैंड बनाम कनाडाः ऐतिहासिक 5000वां एकदिवसीय मैच शुरू
Full News
Share:

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग टू (2023-27) में 07 अगस्त (शुक्रवार) को 124वां मुकाबला स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच खेला जा रहा है. यह पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास का 5000वां वनडे मैच है. मुकाबला स्कॉटलैंड के डुंडी (Dundee) शहर के फोर्थिल ग्राउंड पर खेला जा रहा है. ऐतिहासिक मुकाबले में कनाडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. वनडे क्रिकेट की शुरुआत 1971 में हुई थी. उस वक्त एक ओवर में 6 की बजाय 8 गेंदें फेंकी जाती थीं. तो आइए जानते हैं कि वनडे फॉर्मेट का पहला मैच किन टीमों के बीच खेला गया था. फॉर्मेट का पहला मुकाबला 05 जनवरी, 1971 को ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. मुकाबला 40-40 ओवर का हुआ था. हालांकि शुरुआती दौर में वनडे क्रिकेट मुख्यत: 60-60 ओवर का खेला जाता था. 1975 और 1979 के शुरुआती दो वर्ल्ड कप भी 60-60 ओवर फॉर्मेट में ही खेले गए थे. आगे चलकर एक दिवसीय क्रिकेट 50-50 ओवर का खेला जाने लगा. वक्त बढ़ने के साथ वनडे क्रिकेट में तेजी आई. 1000 वनडे मैच पूरे होने में 24 साल का वक्त लगा. 1000वां मुकाबला 1995 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेला गया. फिर 2000वां वनडे मुकाबला 2003 में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच शारजाह में खेला गया. इसी तरह वक्त बढ़ने के साथ वनडे क्रिकेट ज्यादा खेला जाने लगा. ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (मेलबर्न, 1971) वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (नॉटिंघम, 1995) पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे (शारजाह, 2003) ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (साउथैम्पटन, 2010) हांगकांग बनाम पापुआ न्यू गिनी (हरारे, 2018) कनाडा बनाम स्कॉटलैंड (डुंडी, 2026)* क्रिकेट के इतिहास में अब तक 13 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप खेले जा चुके हैं. पहला टूर्नामेंट 1975 में हुआ था. ऑस्ट्रेलिया अब तक सबसे सफल टीम रही, जिन्होंने 6 खिताब जीते हैं. वहीं भारतीय टीम ने 2 बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया है. मेन इन ब्लू ने पहला वनडे वर्ल्ड कप 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और दूसरा 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था. अगला वनडे विश्व कप 2027 में खेला जाएगा.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.